थाना फेस -1 नोएडा पुलिस व लुटेरे बदमाश के बीच हुई पुलिस मुठभेड
नोएडा: थाना फेस 1 नोएडा पुलिस द्वारा दिनांक 24.12.2023 को चैकिंग के दौरान सैक्टर 14 ए से गोलचक्कर की तरफ आने वाले नाले के किनारे दिल्ली जाने वाले रास्ते पर करीब 100 मीटर अन्दर पुलिस मुठभेड के उपरान्त 01 शातिर लुटेरे/चोर रिषभ दयाल पुत्र दयाल सिंह निवासी बी 975 मयूर विहार फेस 3 थाना अशोक नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त रिषभ उपरोक्त के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसमे पुलिस बल द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही मे अभियुक्त रिषभ उपरोक्त के पैर मे गोली लगी है, जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त रिषभ उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा देशी 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 07 मोबाईल फोन, 01 मोबाईल सैमसंग ए 34 के कुल 09 पार्ट सम्बन्धित मु0अ0स0 593/2023 धारा 392 भादवि थाना फेस 01 नोएडा व 01 संदिग्ध मो0सा0 अपाचे बरामद, जो नोएडा क्षेत्र एवं गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी और लूटे गए हैं। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।