जी डी गोयनका स्कूल में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

जी डी गोयनका स्कूल में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन

 जी डी गोयनका स्कूल में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन


ग्रेटर नोएडा। जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ,ग्रेटर नोएडा में प्री प्राइमरी के छात्रों को क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में, ईसाई धर्म के पूजा स्थल गिरजाघर भ्रमण के लिए ले जाया गया I गिरजाघर में छात्रों ने ईसा मसीह की एक विशाल प्रतिमा के दर्शन करने  के साथ ही साथ मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की और उनकी दी हुई शिक्षा को आत्मसात किया I 




क्रिसमस के उपलक्ष्य में गिरजाघर की सुंदरता क्रिसमस ट्री ,स्नोमैन ,सांता क्लॉज के साथ देखते ही बनती थी I बच्चों ने  क्रिसमस कैरोल के मधुर गायन और सजावट का आनंद लेने के साथ ही साथ ईसा मसीह के जीवन पर आधारित सजी झांकी देखी। प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए फ़ादर संतोष ने बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाल पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है।






Pages