पंजाब के प्रसिद्ध डॉक्टर व समाजसेवी डॉक्टर सीमांत गर्ग भाजपा जिला मोगा के अध्यक्ष नियुक्त
डॉक्टर सीमांत गर्ग की नियुक्ति से भाजपा का पंजाब में होगा आधार मजबूत
मोहित कोछड़
चंडीगढ़ -भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा आज मोगा के प्रसिद्ध डॉक्टर व प्रमुख समाजसेवी डॉ सीमांत गर्ग को भारतीय जनता पार्टी जिला मोगा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह बात बताना वर्णन योग है कि डॉक्टर सीमांत गर्ग का जिला मोगा में ही नहीं पूरे पंजाब में मजबूत आधार है । डॉक्टर सीमांत गर्ग की जिला प्रधान की नियुक्ति से यहां जिला मोगा में भाजपा का आधार मजबूत होगा। वहीं भाजपा पंजाब में और मजबूत होगी। और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा पंजाब में सभी सीटों पर विजय प्राप्त कर सकती है। डॉक्टर सीमांत गर्ग बारे में यह बात भी बताना जरूरी है कि वह राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। करोना काल के दौरान उन द्वारा किए गए लोग भलाई कार्यों की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति के बारे में पता चलते ही उनके समर्थकों का बधाई देने के लिए तांता लग गया