भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग की प्रेरणा से इंटक के प्रदेश नेता दविंदर जौड़ा अपने साथियों सहित हुए भाजपा में शामिल
*भाजपा में शामिल होने वालों को बनता मान सम्मान दिया जाएगा : डा.सीमांत गर्ग
मोहित कोछड़
मोगा- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में नेचर पार्क में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में इंटक के प्रदेश स्तर के पद रहे दविंदर जौड़ा अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं, इससे पहले विजय धीर जिला इंटक अध्यक्ष पद पहले से ही भारतीय मजदूर संघ में शामिल होकर संघ के जिलाध्यक्ष बन चुके हैं। दविंदर जौड़ा सीधे भाजपा की मुख्य धारा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों को साफ कर दिया कि वे भाजपा में सिर्फ सिरोपा डलवाने के लिए पद के रूप में स्टेटस सिंबल लेने के उद्देश्य से कतई न जाएं। पहले भाजपा की रीति-नीति को समझें, लोगों की सेवा की भावना मन में लेकर आएं, तभी भाजपा में सही मायने में काम कर सकते हैं। डा.सीमांत ने बताया कि भाजपा महज दिखावे के लिए काम नहीं करती है, जनता की सेवा, जनता की आवाज बनने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। बड़ी संख्या में उन्हें प्रस्ताव मिल रहे हैं कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं, भाजपा के द्वार सभी के लिए खुले हैं, लेकिन वे पहले खुद ये तय करें कि क्या भाजपा के जन सेवा के संकल्प के साथ समर्पित भाव से काम कर सकेंगे, भाजपा में पद नहीं मिलता है, बल्कि पद के रूप में जिम्मेदारी मिलती है, जो जितने बड़े दायरे में काम करता है, उसे उतना बड़ा पद मिलता है, भाजपा में हर कार्यकर्ता को अपने काम के माध्यम से खुद को साबित करना होता है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसी संकल्प के साथ काम करेगा तभी भाजपा जन-जन की पार्टी के रूप में लोगों के दिलों में स्थान बना पाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनलाल सेठी ने कहा कि आज जब पंजाब की जनता भाजपा को उम्मीद की नजर से देख रही है, तब मोगा जिले का नेतृत्व एक उत्साही युवा के हाथों में हैं, ये जिला भाजपा के लिए अच्छी बात है, उन्होंने पार्टी के नौजवानों में जोश भरते हुए कहा कि वे पार्टी के पुराने नेताओं के अनुभवों का लाभ उठाते हुए युवा जोशीले नेतृत्व के साथ कदम ताल करके काम करें, क्योंकि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ राज्य की सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि राज्य के हालातों में परिवर्तन लाना है, परिवर्तन सिर्फ व्यवस्था बदलने से नहीं होगा, लोगों की सेवा से ही होगा। केन्द्र सरकार की योजनाओं जरूरतमंदों तक पहुंचे, हर कार्यकर्ता को इसके लिए जी जान से जुटकर काम करना होगा।
यह हुए भाजपा में शामिल
दविंदर सिंह जौड़ा, हैप्पी, गुरजंट सिंह, अमरदीप सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। दविंदर दौड़ा ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वे भाजपा की रीति नीति को समझकर उसी तरह पार्टी कार्यकर्ता की तरह काम करते रहेंगे जिस प्रकार से वे इंटक में कई दशक तक करते रहे। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश भल्ला, पूर्व पार्षद भजन लाल सितारा, भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष निधड़क सिंह बराड़, मुख्त्यार सिंह, मंडल अध्यक्ष विक्की सितारा, सोनी मंगला, महिला मोर्चा की जिला सचिव शिल्पा बंसल आदि मौजूद थे।