31 जुलाई को होने वाली महापंचायत की गई स्थगित(भारतीय किसान यूनियन बलराज)
नोएडा-सैक्टर 142 शहदरा गांव मै भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व मै 23 दिनों से चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने पर 31 जुलाई को होने वाली महापंचायत को स्थागित करने के लिए कल प्रशासन के आलाकमान अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया था और भरोसा दिया था कि किसान की जमीन की पैमाइस दो तीन दिन मै करके समस्याओ का समाधान कर दिया जायेगा आज राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने अपने कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक की जिसमें सभी की सहमति बनी कि आलाकमान अधिकारियों के भरोसे को मानते हुए 31जुलाई की महापंचायत को स्थागित किया गया है और दिए गए समय पर समाधान नही होने पर 9 अगस्त को महापंचायत का ऐलान किया गया है।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी,प्रदेश महामन्त्री रामरिक भाटी, ,जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, नोएडा महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, जिला उपाध्यक्ष आमोद भाटी, किसान जगत सिंह, वरूण भाटी,आदि मौजूद रहे।