थाना ट्रांस यमुना के मुख्य आरक्षी अखंड प्रताप को सराहनीय कार्य के लिए किया सम्मानित - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

थाना ट्रांस यमुना के मुख्य आरक्षी अखंड प्रताप को सराहनीय कार्य के लिए किया सम्मानित

थाना ट्रांस यमुना के मुख्य आरक्षी अखंड प्रताप को सराहनीय कार्य के लिए किया सम्मानित

आगरा:-लोकसभा समान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा नगर जोन के समस्त थानों पर नियुक्त बीट पुलिस अधिकारी (B.P.O) के साथ किया गया संवाद कार्यक्रम

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कमिश्नरेट आगरा में बीट प्रणाली को और अधिक बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियन्त्रण हेतु पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा सूरसदन ऑडिटोरियम में नगर जोन के समस्त थानों पर नियुक्त बीट पुलिस अधिकारी (B.P.O) के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस आयुक्त द्वारा संवाद कार्यक्रम में आगरा पुलिस के ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा, संवेदना का अनुपालन करने हेतु बी०पी०ओ० को निर्देशित किया गया कि हम सभी को जनता के प्रति संवेदना का भाव रखते हुए थाने अथवा अन्यत्र कार्यक्षेत्र में जनता के प्रत्येक नागरिक की हर सम्भव सहायता करनी है।

संवाद कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त द्वारा बताया कि हम सभी जनता की सेवा के लिए है जनता की पुलिस से बहुत उम्मीदें है हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना है, हमें जनता की ओर मदद का हाथ बढ़ाकर उनकी हर सम्भव सहायता करनी है। बी०पी० ओ० को उनके क्षेत्र के प्रत्येक कार्यों की जानकारी रखने तथा बी०पी०ओ० का जनता से मधुर संबंध स्थापित करने आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई एवं लोकसभा चुनाव- 2024 में बी0पी0ओ0 को निष्पक्ष रहकर प्रभावी ड्यूटी संपादित करने हेतु अवगत कराया गया। सभी बी०पी०ओ० को उनके कर्तव्यों एवं बीट के बारे में अवगत कराते हुए पुलिस आयुक्त द्वारा मुख्य रुप से बी०पी०ओ० के निम्नलिखित मुख्य कर्तव्यों के पालन हेतु निर्देश दिये गये-

> बीट क्षेत्र में रहने वाले समस्त एच०एस० (हिस्ट्रीशीटर) अपराधियों की निगरानी, जेल से छूटे अपराधियों की निगरानी की जायेगी।

> बीट सूचना संकलन करना एवं दर्ज करना।

> फर्द अ तथा फर्द ब का क्रियान्वयन करना।

▶ अपने बीट क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध

107/116/110/151/133 दं०प्र०सं० की कार्यवाही करना।

> अपने बीट क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त करते हुए सुरागरसी पतारसी करते हुए, सूचनाओं का सकलन करना।

पुलिस आयुक्त द्वारा सभी बी०पी०ओ० से उनके कर्तव्यों, बीट के बारे में तथा चुनाव में वे किस प्रकार से जनता के हितों के लिए अपना योगदान देंगें आदि के सम्बन्ध में प्रश्न भी पूछे गये तथा सुझाव भी आंमत्रित किये गये।

संवाद कार्यक्रम मे अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, नगर तथा नगर जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त तथा थानों के उपनिरीक्षक तथा समस्त बी०पी०ओ० उपस्थित रहे।

इसके साथ पुलिस आयुक्त ने नगर जोन के समस्त बीपीओ के साथ संवाद गोष्ठी का साथ साथ सराहनीय कार्य करने बाले बीपीओ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया ।
जिसमें थाना ट्रांस यमुना के मुख्य आरक्षी अखंड प्रताप को सराहनीय करने के लिए पुलिस आयुक्त ने स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया ।

Pages