आपरेशन में बड़ी लापरवाही आंत और बच्चेदानी एक साथ सिलाई मौत सें जंग लड़ रही महिला - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

रविवार, 30 जुलाई 2023

आपरेशन में बड़ी लापरवाही आंत और बच्चेदानी एक साथ सिलाई मौत सें जंग लड़ रही महिला

 आपरेशन में बड़ी लापरवाही आंत और बच्चेदानी एक साथ सिलाई मौत सें जंग लड़ रही महिला

आपरेशन के दौरान वासुदेव अस्पताल के डॉक्टर विकास यादव द्वारा किए गए कार्य से महिला का जीवन हुआ हमेशा के लिए बर्बाद


जौनपुर ब्यूरो,, सुनील मिश्रा

जौनपुर। जिले के वाजिदपुर तिराहे के पास में स्थिति वासुदेव अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। घटना में आरोप है कि बड़ी अनदेखी और लापरवाही हुई है। आपरेशन में लापरवाही हुई है डॉक्टर द्वारा महिला के आपरेशन के पश्चात बच्चेदानी और आंत को एक साथ सिलाई करने से महिला का जीवन कष्टकारी बन गया है और जीवन बर्बाद हो गया है। हालत गंभीर होने की दशा में महिला के परिवारजन आननफानन में मुम्बई के एक अस्पताल में भर्ती करवा कर इलाज करवा रहे हैं। जिसकी सिकायत महिला के पति ने लिखित रूप में जिले के उच्च अधिकारियों के साथ ही प्रदेश के उच्च अधिकारियों तथा मंत्रियों संबंधित जनो से किया है और न्याय की गुहार लगाई है तथा दोषी को सजा देने का निवेदन किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जौनपुर जिले के वाजिदपुर तिराहे पर स्थित वासुदेव अस्पताल का है जहां पर अस्पताल के हेड इंचार्ज डाक्टर विकास यादव हैं। इसी अस्पताल में जौनपुर के ग्राम जासोपुर पो. गड़ैला, तहसील सदर, थाना सरायख्वाजा जौनपुर के जैनेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र स्व. बांकेलाल विश्वकर्मा की पत्नी स्वेता विश्वकर्मा को बच्चा पैदा होने वाला था जिस पर एक अस्पताल में पिडित पति द्वारा दिखाया गया पर एक दो दिन इलाज के बाद वहां के डॉक्टर ने बेहतर इलाज और आपरेशन की स्थिति को देखते हुए किसी अन्य जगह जाने की सलाह दिया। जिसपर पिड़ित पति ने जिले के वाजिदपुर तिराहे पर स्थित वासुदेव अस्पताल मे ले जाया गया वहां पर इंचार्ज डाक्टर विकास यादव द्वारा श्वेता विश्वकर्मा का आपरेशन करके बच्चों को निकाल दिया गया। और उसके बाद आपरेशन की जगह को सिलाई कर दिया गया लेकिन सिलाई में घोर लापरवाही की गई डॉक्टर द्वारा महिला के बच्चेदानी और आंत को एक साथ सिलाई कर दी गई जिससे महिला के आंत और बच्चेदानी से होकर अपशिष्ट पदार्थ बाहर आने लगे और महिला के पेट की कई नसें छतिग्रस्त हो गई। कुछ ही समय के बाद से महिला के हालात बद से बत्तर होने लगी तो पिड़ित पति महिला की जान बचाने के उद्देश्य से मुम्बई भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। लेकिन अब महिला की शरीर कमजोर और हमेशा के लिए छतिग्रस्त हो गई जिससे वह हमेशा जिन्दगी और मौत से जुझती रहेगी। पिड़ीत पति ने बताया कि वह लाखों रुपए का नुकसान किया और अब दर दर भटक रहा है का न्याय मिल जाए।  जिस संदर्भ में पिड़ित पति जिले के उच्च अधिकारियों को और प्रदेश के जिम्मेदार मंत्रियों और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उक्त प्रकरण में जौनपुर के उप-सीएमओ द्वारा बताया गया कि मामला संग्यान मे ले लिया गया है शिकायत पत्र के आधार पर टीम गठित कर दी गई है जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रीम कार्रवाई की जाएगी। बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि डॉक्टर भगवान का रूप माना जाता है पर वही इस तरह के कलयुगी दानव बन जा रहे हैं जो पैसे की लालच में किसी की अच्छी खासी जिंदगी खराब कर के मजे से बैठ कर आगे की काली कमाई की जुगत में लगे हैं। और इन पर शासन प्रशासन एकदम मौन और झूठी कार्यवाही का दिखावा दिखकर छोड दे रहे हैं। इस मामले में देखना है कि सही रूप कार्यवाई होती है या दिखवा ही बनकर रह जाता है यह समय ही बताएगा।

Pages