होली है भाई होली है, मुख्यमंत्री, मंत्री, सहित राज्य में धूमधाम से मनी होली - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शुक्रवार, 10 मार्च 2023

होली है भाई होली है, मुख्यमंत्री, मंत्री, सहित राज्य में धूमधाम से मनी होली

 होली है भाई होली है, मुख्यमंत्री, मंत्री, सहित राज्य में धूमधाम से मनी होली

-मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों अधिकारियों संग मनाई होली

-पहाड़ी अंदाज में साथियों संग रंग से सरोबार हुए सीएम

देहरादून,विनय तोमर


देहरादून: 
 उत्तराखण्ड देवभूमि है यहाँ हर किसी त्योहार को हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है, होली भाईचारा, रंगों और उल्लास का पर्व है, हर कोई होली के रंग में समाकर हर्सोल्लास से होली मनाते है, वही राजधानी देहरादून में राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री मंत्रीगण, विधायकों और अधिकारियों ने होली पर्व को राज्य के प्रगति पथ के लिए विकास की गंगा को अनवरत आगे ले जाने के लिए उमंगों के साथ राज्य के समुचित विकास के लिए एकजुटता के रूप में मनाया, वही होली मिलन में राज्यपाल गुरुमीत सिंह,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा,गणेश जोशी,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, विधायक सुरेश गढ़िया सहित अन्य विधायकों ने होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया।इस दौरान सभी ने होली गायन कर एक दूसरे को बधाईया दी।होली मिलन में सभी रंग और उल्लास के पर्व होली में होली गायन करते नजर आए,राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाए दी, वही बागेश्वर में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने रीमा में अपने गांव में पांचों दिन होली गायन किया,जबकि पूर्व विधायक ललित फ़र्श्वाण,भाजपा नेता शिव सिंह बिष्ट ने गरुड़ में एक साथ मिलकर होली मनाई। 


Pages