सैफई में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
सैफई (इटावा) खेत से फसल की रखवाली कर घर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सैफई थाना क्षेत्र के गांव झिंगूपुर निवासी शिवपाल सिंह 58 वर्षीय पुत्र रमेश चंद्र यादव जो कि शनिवार शाम
खेत से फसल की रखवाली कर घर पैदल लौट रहे थे। उसी दौरान अपने गांव के पास बंबा पटरी पुलिया के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायल किसान को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया गया मृतक के तीन पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं। जानकारी होने पर रोते-विलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर रविवार को परिजनों को सौंपा।