थाना फेस-3 पुलिस द्वारा घर से नाराज होकर चली जाने वाली नाबालिग लड़की को सकुशल तलाश कर काउंसलिंग करते हुए उसकी दादी के सुपुर्द किया गया - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

सोमवार, 31 जुलाई 2023

थाना फेस-3 पुलिस द्वारा घर से नाराज होकर चली जाने वाली नाबालिग लड़की को सकुशल तलाश कर काउंसलिंग करते हुए उसकी दादी के सुपुर्द किया गया

थाना फेस-3 पुलिस द्वारा घर से नाराज होकर चली जाने वाली नाबालिग लड़की को सकुशल तलाश कर काउंसलिंग करते हुए उसकी दादी के सुपुर्द किया गया



नोएडा : थाना फेस-3 पर सूचना प्राप्त हुई की एक नाबालिग लड़की उम्र करीब 12 वर्ष जो अपनी दादी के साथ रहती है, दादी से नाराज होकर घर से चली गयी है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही थाना फेस-3 पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए उक्त युवती को सकुशल तलाश किया गया और थाना फेस-3 पर लाकर काउंसलिंग करते हुए उसे समझाया गया जिसके बाद उपरोक्त लड़की अपनी दादी के साथ घर जाने को खुशी-खुशी तैयार हो गयी। जानकारी करने पर पता चला की लड़की अपनी दादी उम्र करीब 65 वर्ष के साथ अकेले रहती है जो मेहनत-मजदूरी करके अपना तथा लड़की का पालन पोषण करती है। लड़की को सकुशल तलाशने पर लड़की की दादी तथा अन्य मौजूद जनता के लोगों द्वारा पुलिस के इस कार्य की सराहना की गयी।
थाना फेस-3 पुलिस द्वारा वृद्ध दादी की आर्थिक मदद करते हुए काउंसलिग के बाद उपरोक्त लड़की को उसकी दादी के साथ घर भेजा गया।

Pages