आओ मेरे राम - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

मंगलवार, 2 जनवरी 2024

आओ मेरे राम

 आओ मेरे राम

*

राम भक्त की धार हैं, राम जगत आधार।
राम नाम से ही सदा, होती जय जयकार।।
*
जगह-जगह पर इस धरा, है दर्शनीय धाम।
बसे सभी में एक से, है अपने श्री राम।। 
*
राम सदा से सत्व है, राम समय का तत्व।
राम आदि  है अन्त हैं, राम सकल समत्व।।  
*
राम-राम सबसे रखो, यदि चाहो आराम 
पड़ जायेगा कब पता, सौरभ किससे काम।।
*
राम नाम से मैं करूँ, मित्रों तुम्हे प्रणाम। 
जीवन खुशमय आपका, सदा करे श्रीराम।। 
*
राम-राम मुख बोल है, संकटमोचन नाम।  
ध्यान धरे जो राम का, बनते बिगड़े काम।।  
 *
रोम रोम में है बसे, सौरभ मेरे राम।
भजती रहती है सदा,जिह्वा आठों याम।।
*
उसका ये संसार है, और यहाँ है कौन। 
राम करे सो ठीक है, सौरभ साधे मौन।।
*
हर क्षण सुमिरे राम को, हों दर्शन अविराम। 
राम नाम सुखमूल है, सकल लोक अभिराम।।
*
राम नाम है हर जगह, राम जाप चहुंओर।
चाहे जाकर देख लो, नभ तल के हर छोर।।
*
नगर अयोध्या, हर जगह, त्रेता की झंकार। 
राम राज्य का ख्वाब जो, आज हुआ साकार।।
*
रखो लाज संसार की, आओ मेरे राम।
मिटे शोक मद मोह सब, जगत बने सुखधाम।।
*
मानव के अधिकार सब, होने लगे बहाल।
राम राज्य के दौर में, रहते सभी निहाल।।
*
रामराज्य की कल्पना, होगी तब साकार।
धर्म कर्म सच श्रम बने, उन्नति के आधार।।
*
राम नाम के जाप से, मिटते सारे पाप।
राम नाम ही सत्य है, सौरभ समझो आप।।
*
मद में डूबे जो कभी, भूले अपने राम। 
रावण-सा होता सदा, उनका है अंजाम।।
*





-डॉ. सत्यवान सौरभ

Pages