“डी” ब्लॉक आर. डब्लू. ए. (पंजीकृत) एवं अमृतवाणी महिला कीर्तन मंडली, सेक्टर 20, नोएडा ने एक सुंदर कांड पाठ - एवं - विशाल भंडारे का आयोजन किया
नोएडा सेक्टर 20 “डी” ब्लॉक आर. डब्लू. ए. (पंजीकृत) एवं अमृतवाणी महिला कीर्तन मंडली, ने एक सुंदर कांड पाठ - एवं - विशाल भंडारे का आयोजन किया
“डी” ब्लॉक आर. डब्लू. ए. ने अमृतवाणी महिला कीर्तन मंडली सेक्टर 20, नोएडा के 17वां वार्षिकोत्सव रविवार को “डी” ब्लॉक पार्क में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता “डी” ब्लॉक आर. डब्लू. ए. के अध्यक्ष विद्या सागर विरमानी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर अमृतवाणी महिला कीर्तन मंडली की श्रीमति कांता कालिया ने अध्यक्ष जी का पुष्प हार एवं श्री राम नाम का साफा पहना कर स्वागत किया।
जिसमे सुंदर कांड का पाठ माननीय "श्री कैलाश चंद गुप्ता एण्ड पार्टी" द्वारा किया गया।
इस पावन अवसर पर सुंदर कांड पाठ का आनंद समस्त "डी" के और पास के लगभग 150 से 200 निवासियों ने लिया जिसमें अधिकतर महिलाओं और पुरुष भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में समस्त “डी” ब्लॉक आर. डब्लू. ए. कार्यकारणी के सदस्य अपने परिवारजनों के भी साथ उपस्थित रहे। उसके पश्चात एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसे सबने मिलकर परशाद समझ कर प्रसंतापूर्वक ग्रहण किया और आनंदभोर हुए।
इस अवसर पर “डी” ब्लॉक आर. डब्लू. ए. के अध्यक्ष ने कहा की उन्हों ने इस सुंदर काण्ड के पाठ जो गुप्ता जी द्वारा किया गया उसको सुनते हुए उन्होंने एक आलौकिक / अदभुत अनुभूति का अनुभव किया और उन क्षणों में मस्ती से मग्न हुए।
अंत में उन्होंने आए सभी श्रृद्धालु महिलाओं, पुरषों, गुप्ता जी उनकी समस्त पार्टी और अमृतवाणी महिला कीर्तन मंडली की श्रीमति कांता कालिया, श्रीमति गीता अग्रवाल, श्रीमति मंजू शर्मा, श्रीमति कविता रोहतगी का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया और आभार प्रकट किया और अमृतवाणी महिला कीर्तन मंडली को आने वाले वर्षों में ऐसे ही सफल वार्षिक उत्सव मनाने की शुभकामनाएं दी।