अयोध्या में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम के साथ दीपों से सजाया मंदिर - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

मंगलवार, 23 जनवरी 2024

अयोध्या में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम के साथ दीपों से सजाया मंदिर

अयोध्या में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम के साथ दीपों से सजाया मंदिर


नोएडा।
अयोध्या में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 स्थित मंदिर परिसर में प्रातः 9: 30 बजे से सुंदर काण्ड का पाठ किया गया तदोपरांत हवन यज्ञ हुआ जिसमें सभी पॉकेट वासियों ने आहुतियां अर्पित की। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। सायं 6 बजे से मंदिर परिसर से पॉकेट की माताओं बहनों ने अपने अपने थाल में दीप सजाकर  दीप यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान भक्तजन ढोल,शंख , घंटा बजाकर जय सियाराम के नारे लगा रहे थे जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया। इस दौरान भक्तों ने जमकर आतिशबाजी भी की। पॉकेट के मैन गेट को दियों से सजाया गया इसके बाद मंदिर परिसर को दियों की रोशनी से जगमग किया गया। भजन कीर्तन के बाद महा आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भगवान राम करुणा के सागर हैं । हम सबके आराध्य प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भारत सहित सम्पूर्ण विश्व राममय हो गया है। हर गांव हर शहर अयोध्या धाम बन गया। सभी ने जाति, धर्म की दीवारों को तोड़कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर जश्न मनाया। राम जी प्यार के सागर हैं जहां नफरत का कोई स्थान नहीं है।इस अवसर पर विश्वेंद्र कुमार शर्मा, सुशील पाल, संजय पांडे, गोरेलाल, देवमणि शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, रवि राघव, संतोष तिवारी, राजेश राघव, उत्तम चंद्रा, हंसमणि शुक्ला, संजय शुक्ला, रमेश गुप्ता, रमेश वर्मा, विजय जी,विकास शर्मा, अंगद सिंह तोमर, सर्वेश तिवारी, बीरबल सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, दीपक तिवारी, रमेश चंद शर्मा, बीके भारद्वाज, रविंद्र कुमार, आरसी दास, संगम प्रसाद मिश्रा, अमितेश सिंह, बृज किशोर सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।                                               

Pages