मेधा अपार्टमेंट्स, मयूर विहार, दिल्ली में रामलला मूर्ति प्रतिष्ठापन उत्सव धूमधाम से सम्पन्न।
नई दिल्ली : मेधा अपार्टमेंट्स मयूर विहार दिल्ली के प्रेजिडेंट श्री योगेन्द्र पाल त्यागी जी की अध्यक्षता में श्री रामचन्द्र जी की अयोध्या में मूर्ति प्रतिष्ठापना का तीन दिवसीय उत्सव बड़े धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। इसके संयोजन में मेधा सेवा समिति का योगदान प्रशंसनीय रहा। सभी मेधा निवासियों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पहले दिन श्री गणेश पूजा से मेधा के मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आरंभ हुआ। प्रातः 11 बजे पूजा अर्चना शुरू की गई जोकि अगले दिन सुबह तक 24 घन्टे तक चली। तत्पश्चात भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के समापन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात मेधा के समस्त निवासियों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई। 22 जनवरी को प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें मेधा वासियों ने श्री राम के ध्वज लेकर मेधा अपार्टमेंट्स की तीन परिक्रमा करते हुए गेट से बाहर निकल कर भी प्रभात फेरी को मयूर विहार में घूम घूमकर पूरा जोश भर दिया। संध्या को सभी ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर पूरी मेधा को रोशन किया। भव्य आतिशबाजी करके श्री राम के अयोध्या आगमन पर दीपावली मनाई गई। तत्पश्चात पुनः प्रसाद लेकर सभी मेधा वासी अपने अपने घरों को लौटे।