गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

रविवार, 25 फ़रवरी 2024

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

 गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी


 गौतमबुद्धनगर : सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि एम0पी0-02 स्थित एलीवेटेड मार्ग पर दिनांक 24.02.2024 को रात्रि समय 23ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक सुचारू यातायात प्रबन्धन, सर्विलांस एवं प्रवर्तन कार्यवाही हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का कार्य किया जायेगा। जनहित के दृष्टिगत आमजन की सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु एलीवेटेड मार्ग पर उक्त कार्य के दौरान यातायात आवागमन प्रतिबन्धित किया जायेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु निम्नलिखित मार्गां का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते है-

1-सैक्टर 60 की ओर से सैक्टर 18 की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 60 से एलीवेटेड मार्ग के नीचे बने मार्ग से होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

2-सैक्टर 31/25 चौक से सैक्टर 18 की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 31/25 चौक से एलीवेटेड मार्ग के नीचे बने मार्ग से होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

3-सैक्टर 18 की ओर से सैक्टर 60 की ओर जाने वाला यातायात कैम्ब्रिज तिराहा सैक्टर 27 से एलीवेटेड मार्ग के नीचे बने मार्ग से होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

4-एनटीपीसी से सैक्टर 60 की ओर जाने वाला यातायात एनटीपीसी के सामने से गिझौड चौक होकर एलीवेटेड मार्ग के नीचे बने मार्ग से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गां का प्रयोग करे।

Pages