थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 41 पव्वे अवैध देशी शराब उ0प्र0 मार्का बरामद
थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ अभियुक्त महेश सिंह पुत्र चिन्टू सिंह निवासी गली न0 3 नियर पूजा मेडीकल स्टोर ग्राम छलैरा सैक्टर 44 थाना सैक्टर 39 नोएडा उम्र 36 वर्ष को पर्ल्स टावर के पीछे खाली ग्राउण्ड का कोना सैक्टर 44 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 41 अदद पव्वे मिस इण्डिया शराब उ0प्र0 मार्का नाजायज बरामद। बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0स0 791/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया है।