भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिले नोएडा के उपाध्यक्ष ललित अवाना की आवश्यक मांग - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिले नोएडा के उपाध्यक्ष ललित अवाना की आवश्यक मांग

 भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिले नोएडा के उपाध्यक्ष ललित अवाना की आवश्यक मांग



नोएडा/प्रमोद यादव

 समस्त भारत में भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही है यह अभियान नहीं जन आंदोलन है यह यात्रा 07 सितंबर 2022 से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि कश्मीर में जाकर खत्म होगी यह यात्रा 3570 किमी तक चलेगी इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य साम्प्रदायिकता, बेरोजगारी, नफरत, महंगाई और राजनीतिक केंद्रीकरण के खिलाफ लड़ना है , यह पैदल यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही है इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहित जनता भी शामिल है, राहुल गांधी स्वयं पैदल चलकर भारत को जोड़ रहे हैं इसी दौरान 

यूपी के शामली में पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलने पहुंचे नोएडा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ललित अवाना पहुंचे उन्होंने राहुल गांधी को गौतमबुद्धनगर की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के साथ साथ लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से अवगत कराया और नोएडा आने का आग्रह भी किया। ललित अवाना ने बताया की जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा में हर धर्म के लोग बढ़चढकर हिस्सा ले रहे हैं इससे यात्रा का उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई दे रहा है। यह यात्रा निश्चित ही भाजपा की देश को तोड़ने वाली राजनीति का अंत करेगी और देश को भाजपा मुक्त बनाएगी।

Pages