2024 में सत्ता में आने का मिशन है: शिवपाल यादव - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

2024 में सत्ता में आने का मिशन है: शिवपाल यादव

 2024 में सत्ता में आने का मिशन है: शिवपाल यादव



रिपोर्ट-मोहिनी दीपचंद्र

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का 2024 के संसदीय चुनाव में सत्ता में आने का मिशन है। संसदीय चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है। समाजवादी पार्टी का महासचिव बनाये जाने के बाद इटावा पहुचे शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओ ने उनके आवास पर जाकर स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कोई काम नहीं किया है लेकिन आम जनमानस को भटका कर वोट लेना चाहती है। उन्होंने बजट को पूरी तरह से छलावा बताया है कहा कि बजट में नौजवानों, किसानों और महिलाओं किसी के लिये कुछ नही है बजट सिर्फ एक छलावा है। भ्रष्टाचार पर कहा की जिले में हर ओर बसूली हो रही है अगर अधिकारी नही सुनेंगे तो जिले के अधिकारियो के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने के बाद इटावा पहुचे शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके आवास को फूलों से सजाया और जम कर नारे बाज़ी की। शिवपाल सिंह यादव कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत नज़र आये। स्वागत करने वालो में पूर्व पुलिस अधिकारी रामनाथ सिंह यादव, राजू यादव, इदरीश अंसारी, गोपाल समेत कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pages