आत्मनिर्भर भारत के विश्वकर्मा हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी : सावन चौहान
केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर मोदीजी को बधाई एवं धन्यवाद : सावन चौहान
आगरा। आज भारत पूरे विश्व में एक स्वाभिमानी और मज़बूत नेतृत्व वाले देश के रूप में पहचाना जा रहा है, और निश्चित रूप से दुनिया भर में भारत का मान सम्मान बढ़ा हैं। इसी के चलते लोग मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर मोदीजी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दे रहें हैं।
फ़िल्म निर्माता सावन चौहान ने इस अवसर पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी आत्मनिर्भर भारत के विश्वकर्मा हैं। मोदीजी हम सब के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दूसरों के लिए जीने वाले व्यक्ति हैं। उनके कठिन परिश्रम और कुशल नेतृत्व की वजह से आज़ देश अन्य देशों के मुकाबले आत्मनिर्भर बना हैं तथा आज़ आत्मनिर्भर भारत उनके सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। मोदी सरकार के 9 वर्षों के सफल कार्यकाल में भारत की दुनिया में नयी पहचान बनी है और देश स्वाभिमानी तथा मजबूत नेतृत्व वाले देश के रूप में उभर कर सामने आया है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर हम तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं और इसका सबसे अधिक असर रक्षा क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। आज भारत प्रमुख रक्षा सामग्री निर्यातक देशों में गिना जाता है। इन 9 साल में मोदीजी ने दुनिया भर में भारत का मान सम्मान बढ़ाया हैं। मोदीजी ने इन 9 बर्षों में ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश को एक नई दिशा दी हैं। मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिससे देश की छवि ही बदलकर गयी। ऐसे विवादित फैसले जो दशकों तक अटके हुए थे, जिन्हें जानबूझकर लटकाया गया था। जिन विवादित मुद्दों को पिछली सरकारों ने छूने तक की हिम्मत नहीं दिखाई, उन्हें मोदी सरकार ने एक झटके में जड़ से ही खत्म कर दिया। जबकि विपक्ष सिर्फ़ मोदी जी की रात दिन बुराई तो कर सकता लेकिन उनके जैसे देशहित में काम कभी भी नहीं कर सकता।2014 के मुकाबले 2019 में और बड़ी जीत के साथ सत्ता में लौटी बीजेपी की इस बड़ी जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शुरू की गईं तमाम कल्याणकारी योजनाओं ने अहम भूमिका निभाईं हैं।
श्री सावन चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर हम मोदी जी को बधाई और धन्यवाद देते हैं। क्योंकि उन्होंने लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, उनकी विकास और सुशासन की नीतियों के प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त किया है। इस बड़े बदलाव का श्रेय हमारे यशस्वी मोदीजी के कुशल नेतृत्व और उनकी संकल्प शक्ति को जाता है। मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे हुए हैं जो उपलब्धियों और सफलताओं से परिपूर्ण रहे हैं। जन-विश्वास को आधार बना कर, इन 9 वर्षों में विकास, सुशासन और जन कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं। जीवन के हर क्षेत्र में बदलाव लाने का जो प्रयास पिछले 8 वर्षों में हुआ है वह आज फलीभूत हो रहा है। आज भारत में व्यवस्थाएँ बदली हैं, सुशासन स्थापित हुआ है। गरीब कल्याण के लिए ईमानदारी और प्रामाणिकता से काम हुआ है, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। मोदीजी के शासन में रक्षा क्षेत्र में बहुत अधिक काम हुआ है और भारत को अब रक्षा उत्पादों के निर्यातक देशों में गिना जाता है। चाहे देश की रक्षा का मामला हो या अर्थवस्था का, हर मोर्चे पर भारत की स्थिति पहले से काफ़ी मज़बूत हुई है। कोरोना में उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की विश्वभर में सराहना होती हैं। क्योंकि पीएम मोदी जी ने सिंर्फ़ 9 साल में 90 साल का काम कर दिखाया हैं। आज भारत पूरे विश्व में एक स्वाभिमानी और मज़बूत नेतृत्व वाले देश के रूप में पहचाना जा रहा है। मोदी सरकार के 9 वर्ष पुरे होने पर एक बार पुनः मोदीजी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बहुत बहुत बधाई।