जनपद गौतम बुद्ध नगर में संचालित किया जा रहा है संचारी रोग नियंत्रण अभियान - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

जनपद गौतम बुद्ध नगर में संचालित किया जा रहा है संचारी रोग नियंत्रण अभियान

 जनपद गौतम बुद्ध नगर में संचालित किया जा रहा है संचारी रोग नियंत्रण अभियान


नगर पालिका दादरी के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आम जनमानस को किया जा रहा है जागरूक

नगर पालिका दादरी के द्वारा अभियान चलाकर निरंतर किया जा रहा है एंटी लारवा का छिड़काव एवं साफ-सफाई


गौतम बुद्ध नगर :
उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को संचारी रोगों से सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद गौतम बुद्ध नगर में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी श्रंखला में ई. ओ. दादरी दीपिका शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नगर पालिका दादरी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत दादरी क्षेत्र में नगरपालिका कर्मचारियों के द्वारा एंटी लारवा का छिड़काव, नालियों की साफ-सफाई तथा आम जनमानस को जागरूक किया गया कि अपने घरों में छतों पर कहीं पर भी अनावश्यक रूप से जलभराव ना होने दें और घर का कूड़ा कचरा नगरपालिका के द्वारा चलाई गई गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि आगे भी डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र में निरंतर स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

Pages