जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत एवं लोकसभा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया के नेतृत्व में 70 बसों से 4000 भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शनिवार की सुबह अयोध्या रवाना हुए - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

रविवार, 10 मार्च 2024

जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत एवं लोकसभा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया के नेतृत्व में 70 बसों से 4000 भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शनिवार की सुबह अयोध्या रवाना हुए

 जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत एवं लोकसभा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया के नेतृत्व में 70 बसों से 4000 भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शनिवार की सुबह अयोध्या रवाना हुए


रिपोर्ट। मोहिनी दीपचंद्र

इटावा।अयोध्या में श्रीराम मूर्ति के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से ही देशवासियों में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का उत्साह चरम पर है। हर कोई अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करना चाहता है। देश भर से प्रतिदिन लगभग तीन लाख भक्त श्रीराम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे है।

प्रदेश संगठन द्वारा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद इटावा के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को राम लला के दर्शन हेतु 9 मार्च की तारीख तय की गई थी।


पार्टी की ओर से क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को अयोध्या में नव निर्मित भगवान श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। 

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर में विराजे श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए जनपद इटावा से जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत एवं लोकसभा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया के नेतृत्व में 70 बसों से 4000 भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शनिवार की सुबह अयोध्या रवाना हुए।लोकसभा सांसद एवं प्रत्याशी डॉ रामशंकर कठेरिया ने कहा कि 'वर्तमान पीढ़ी बहुत ही सौभाग्यशाली है कि उन्हें रामलला के ऐसे दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। यह सिर्फ इसलिए नहीं हुआ है कि सभी ने इसके लिए काम किया है बल्कि भगवान के आशीर्वाद और इच्छा के कारण एवं मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की प्रतिबद्धता के कारण यह देव कार्य संभव हो पाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने बताया कि जनपद इटावा जिले की तीनो विधानसभा के प्रत्येक मंडल से पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था की गई है । आज 70 बसों से 4000 कार्यकर्ता श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना हो रहें है जो दर्शन करने के बाद रविवार को अयोध्या से वापस लौटेंगे।

जिस समय राम मंदिर दर्शन को अयोध्या चलो के बैनर, पोस्टर लगी एक साथ इतनी ज्यादा बसें निकली तो कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण राममय हो गया।

राम लला के दर्शन के लिए प्रमुख रूप से सांसद पत्नी डॉ मृदुला कठेरिया, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, हरनाथ कुशहवाह, विमल भदौरिया, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, रजत चौधरी, संजीव भदौरिया, विनीता गुप्ता, विरला शाक्य लोकसभा/जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, मुकेश यादव, जिला मंत्री युवा मोर्चा अंकित सैनी, प्रीति दुबे, ओम प्रताप गौर बंटू, राहुल राज वर्मा, सुनीता तिवारी, ममता गुप्ता, राजकुमारी तिवारी, ज्योति सक्सेना, साधना सक्सेना सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहें ।

Pages