थाना कासना पुलिस द्वारा, किशोर के साथ अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास करने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार।
ग्रेटर नोएडा : थाना कासना पर वादी ने तहरीर दी कि अभियुक्त सुन्दर द्वारा किशोर (उम्र करीब 12 वर्ष) के साथ अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास किया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कासना पर मु0अ0स0 182/2023 धारा 377,511 भादवि0 व 9(एम)/10 पाक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 15.07.2023 को अभियुक्त सुन्दर पुत्र बदले उम्र करीब 49 वर्ष को बस स्टैण्ड कासना के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त सुंदर वर्ष 2022 में आजीवन कारावास की सजा पूर्ण कर आया था।