- यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

रविवार, 1 अक्टूबर 2023

 व्यापार मंडल चुनाव के लिए चुनावी सरगर्मी जोरों पर अध्यक्ष पद पर दो प्रत्यासी मैदान में


-सचिव पद पर निर्विरोध होने की संभावना

कपकोट, गणेश उपाध्याय,वरिष्ठ पत्रकार,-

कपकोट व्यापार मंडल चुनाव के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। व्यापार मण्डल कपकोट के लिए तीन अक्टूबर को होने वाले मतदान की तैयारियां जोरों पर हैं।अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने आज नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं। नाम वापसी कल शनिवार एक बजे तक होगी। चुनाव अधिकारी प्रकाश कांडपाल के अनुसार अध्यक्ष पद के तीन प्रयाशियों ने नामांकन पत्र लिए थे। फार्म जमा करने की निर्धारित अवधि आजअंतिम दिन था, एक बजे तक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तारा सिंह कपकोटी औऱ बलवंत सिंह गढ़िया ने नामांकन पत्र जमा किया एक अन्य प्रत्यासी कृष्णा सिंह ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। जांच में दोनों नामांकन पत्र सही मिले। वही सचिव पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी होने से सचिव पद पर हेम सिंह कपकोटी का निर्विरोध चुना तय हो गया है।  चुनाव प्रभारी ने बताया कि नाम वापसी शनिवार एक बजे तक है। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार होने थे, जबकि नाम वापसी 30 सितम्बर के एक बजे तक होगी।उसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन भी होगा। रामलीला मैदान कपकोट में मतदान तीन अक्टूबर के प्रातः आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा जबकि मतगणना साढ़े तीन बजे से शुरु होगी।यहांलगभग 230  व्यापारी सदस्य हैंl 144 सदस्यों ने अब तक सदस्यता शुल्क जमा कर दिया है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30  सितम्बर तक है।कहा कि बगैर सदस्यता शुल्क जमा किए कोई भी व्यापारी मतदान नहीं कर पाएगा।उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव कमेटी को पूरा सहयोग देने की अपील की।

Pages