थाना फेस-2 पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

बुधवार, 20 सितंबर 2023

थाना फेस-2 पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।

थाना फेस-2 पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।



ग्रेटर नोएडा। वादी द्वारा थाना फेस-2 पर सूचना दी गयी कि वह सब्जी मण्डी, सेक्टर-88 नोएडा में ठेली लगाकर लहसुन बेचने का काम करता है। वादी द्वारा एक महीने पहले सुन्दर आढ़ती से 5,600 रुपये काम के लिए उधार लिए गये थे। दिनांक 18.9.2023 को सुन्दर आढ़ती जब वादी को मिला तो वादी द्वारा उसे 2,500 रुपये दे दिए और बकाया रुपये धीरे-2 करके देने को कहां जिसपर सुन्दर ने अपने मुनीम और दो लेबर को बुला लिया एवं वादी को  दुकान में बन्द कर लिया और नंगा करके डण्डो से मारा पीटा व गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गयी। उपरोक्त सूचना के आधार पर थाना फेस-2 पर मु0अ0सं0 419/23 धारा 323/342/504/506 भादवि  पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पाए गए साक्ष्यों के क्रम में उपरोक्त अभियोग में धारा 352/357 भादवि व 66 आईटी एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

थाना फेस-2 पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करते हुए घटना के सफल अनवारण हेतु कई टीमो का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से उपरोक्त घटना करने वाले अभियुक्त 1.सुन्दर सिंह पुत्र धनी सिंह को गौर पार्क सिटी एवेन्यू व 2.भगनदास पुत्र रणवीर सिंह को ग्राम कुलेसरा से गिरफ्तार किया गया है।

Pages