नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : सीएम योगी - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

गुरुवार, 28 सितंबर 2023

नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : सीएम योगी

नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : सीएम योगी 



- इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में यूपी को प्राप्त हुए पुरस्कारों के बाद सीएम योगी ने एक्स अकाउंट पर प्रदेश की जनता को दी बधाई

लखनऊ। इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यूपी के शहरों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को बधाई दी है। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश को प्राप्त पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन के पूर्णत: अनुपालन का परिणाम है। सीएम योगी ने इसे 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा को प्रकट करती उपलब्धि बताया है। उन्होंने लिखा कि इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा और वाराणसी जनपदों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है। ये सभी पुरस्कार नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को प्रकट करते हैं। सीएम योगी ने पुरस्कृत जनपदों के निवासियों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि की प्राप्ति में सहायक सभी जनों का अभिनंदन किया है।

Pages