मिशन शक्ति 4.0 के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रामानन्द तिवारी//यूपी न्यूज एक्सप्रेस
संत कबीर नगर : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 4 अभियान के तहत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद दीपांशी राठौर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0स0 1053/2023 धारा 498(ए) / 304 (बी) भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्त नाम पता रिजवान खान पुत्र रोजन निवासी भरपुरवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को डीघा बाईपास के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
रिजवान खान पुत्र रोजन निवासी भरपुरवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर।
घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0स0 1053/2023 धारा 498(ए) / 304 (बी) भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण उ0नि0 रामसूरत यादव, हे0कां0 बृजेश यादव, कां0 अजय कुमार।