अलग-अलग स्थानों पर महिला हेल्पलाइन प्रभारी,एसओजी एएचटीयू, और विभिन्न थानो में ग्रामीणों को दी साइबर क्राइम की जानकारी - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

रविवार, 1 अक्टूबर 2023

अलग-अलग स्थानों पर महिला हेल्पलाइन प्रभारी,एसओजी एएचटीयू, और विभिन्न थानो में ग्रामीणों को दी साइबर क्राइम की जानकारी

पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

अलग-अलग स्थानों पर महिला हेल्पलाइन प्रभारी,एसओजी एएचटीयू, और विभिन्न थानो में ग्रामीणों को दी साइबर क्राइम की जानकारी


बागेश्वर,गोविन्द मेहता, ब्यूरोचीफ,
पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे के निर्देश पर आमजन को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी, महिला सुरक्षा को लेकर बने कानून, सहित विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी पुलिस द्वारा दी जा रही है।उन्होंने सभी लोगों से उत्तराखण्ड पुलिस एप्प सहित महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए बने गौरशक्ति एप्प को अपने मोबाइल में ड़ावनलोड करने की अपील की। जिले में एसपी कोंडे के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में सिविल पुलिस,एएचटीयू, एसओजी, और महिला हेल्पलाइन प्रभारी द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।एएचटीयू,और डीसीआरबी प्रभारी इंस्पेक्टर टी आर बगरेठा  और महिला हेल्पलाइन प्रभारी एसआई मीना रावत द्वारा महर्षि विद्यामन्दिर बिलौना, राबाइंका, एसओजी प्रभारी प्रह्लाद सिंह व महिला हेल्पलाइन की एसआई मीना रावत ने दूरस्थ गांव खलझूनी जाकर लोगों को जिले में चल रही पुलिसिंग के बारे में बताया।जबकि झिरोली थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा सरस्वती विधा मंदिर भटखोला में छात्रो को जागरूक किया। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा लगातार अलग अलग क्षेत्रों में जनजागरूकता रैली और जागरूकता कार्यक्रम द्वारा छात्रों, महिलाओं, और संभ्रांत लोगों को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी दी जा रही है।इस दौरान महिला अपराध रोकने, साइबर अपराध में नहीं फंसने आदि की जानकारी दी। ग्रामीणों कोउत्तराखण्ड पुलिस एप्प,महिलाओं को गौरशक्ति एप्प की जानकारी दी।वही यातायात नियमों, साइबर अपराधों, महिला सशक्तिकरण के तहत घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, महिलाओं से संबंधित विधिक प्रावधानों के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त अपराधों में विशेषकर बालक/बालिका एवं महिलाओं को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है, बाल अपराध, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, शिक्षा का महत्व, नशे के दुष्परिणाम से भी ग्रामीणों को रूबरू कराया। नशे को समाज से जड़ से खत्म करने हेतु सहयोग करने, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा आदि के संबंध में  आवश्यक जानकारी दी गई। आपात नंबर 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1990 आदि के बारे में बताया। 

Pages