मंडल सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला में प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023

मंडल सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला में प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

 मंडल सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला  में  प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं को  दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

सरल ऐप और नमो ऐप डाउनलोड करा संगठन मजबूती का दिया संकल्प



बागेश्वर, भाजयुमो द्वारा आयोजित मंडल सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला में भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ताबलवंत सिंह टँगड़िया ने कार्यकर्ताओं को राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न लोकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी आमजन तक पहुँचाने, घर घर भाजपा का झंडा बुलंद करने और संगठन हित के लिए दिए जा रहे निर्देशों का पालन करने की अपील की।वही कार्यकर्ताओ को सरल ऐप और नमो ऐप डाउनलोड करा संगठन के द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों,और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की बात कही। खरेही मंडल अध्यक्ष अशोक बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित युवा मोर्चा  की बैठक में मंडल शक्तिकेंद्र,काफलीगैर व शक्ति केंद्र बोहला में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओ को बताया गया। इस दौरान नीरज रावत,मंडल महामंत्री चंद्रशेखर,मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र नेगी, मंडल मंत्री हेमंत सिंह, दर्शन सिंह कमल राणा,हेम तिवारी आदि मौजूद रहे।

Pages