इस्कॉन नोएडा के 10वें ब्रह्मोत्सव के शुभ अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
नोएडा। इस्कॉन नोएडा के 10वें ब्रह्मोत्सव के शुभ अवसर पर आज 24 फरवरी 2024 को सांय 6 बजे मंदिर के ऑडिटोरियम में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे नृत्य और नाटक के माध्यम से भगवान की विभिन्न लीलाओं का प्रदर्शन किया गया। यह आध्यात्मिक मनोरंजन से भरपूर संध्या रही जिसमें वृन्दावन के विभिन्न कलाकारों ने प्रस्तुति दी। ये कलाकार इस्कॉन द्वारा विकसित भक्त समुदाय से हैं। वे जन साधारण लोग या विद्यार्थी हैं, जो भगवान की प्रसन्नता के लिए नाट्य लीलाओं का प्रदर्शन करना पसंद करते हैं। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम मे परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विश्व भर में कृष्णभावनामृत प्रचार के इस आंदोलन में भाग लेने और सहयोग करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में 1500 भक्तों ने भाग लिया, जिनके लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था थी |
कल श्री श्री राधा गोविंद देव जी का 10 क्विंटल रंग-बिरंगे ताजे फूलों से पुष्प अभिषेक किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह वसंत ऋतु है और इस ऋतु मे प्रकृति अपने सर्वोत्तम रूप में होती है। तो भगवान पुष्प अभिषेक के रूप में फूलों को स्वीकार करते हैं। इस आध्यात्मिक आनंद का आस्वादन करने और स्वीकार करने के लिए कल लगभग 2500 भक्तों के उपस्थित होने की आशा है। सभी उपस्थित भक्तों को दोपहर मे भोज प्रसाद वितरित किया जाएगा।