गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी


गौतमबुद्धनगर।
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 26.02.2024 को संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा एवं महामाया फ्लाई ओवर पर ट्रैक्टर मार्च तथा अग्रिम आदेश होने पर दिल्ली कूच किया जाना प्रस्तावित है, उक्त कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस एवं गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जायेगी, जिस कारण गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गों तथा यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा आदि पर यातायात दबाव बढने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जायेगा। 

  दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने हेतु कृपया मैट्रों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबन्धित रहेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गां का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते है- 

1- चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सैक्टर 14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गन्तव्य को जा सकेगा। 

2- डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सैक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेगा।

3- कालिन्दी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

4- यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

5- पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

6- एन0एच0-91 का प्रयोग कर गाजियाबाद, दादरी से बुलन्दहशर होकर जाने वाला यातायात गाजियाबाद से हापुड होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

7- एन0एच0-91 का प्रयोग कर बुलन्दहशर से दादरी की ओर जाने वाला यातायात बुलन्दशहर से हापुड होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

8- आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा।

 यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गां का प्रयोग करे। 

Pages