थाना सेक्टर 63, नोएडा पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 96 पव्वे अवैध शराब अंग्रेजी हरियाणा मार्का व 48 पव्वे अवैध शराब अंग्रेजी अरुणाचल प्रदेश मार्का कुल 144 पव्वे बरामद
थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा के दिनांक 23.12.2022 को घटनास्थल जे ब्लाक छिजारसी तिराहे के पास एफएनजी रोड़ से एक अभियुक्त प्रहलाद पुत्र गंगा सिंह निवासी 21/399 झुग्गी झोपडी त्रिलोकपुरी दिल्ली हालपता डी-32 सैक्टर 63, नोएडा को 96 पव्वे अवैध शराब अंग्रेजी हरियाणा मार्का व 48 पव्वे अवैध शराब अंग्रेजी अरुणाचल प्रदेश मार्का कुल 144 पव्वे सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 63 पर मु0अ0सं0 549/22 धारा 60/63 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया है।