पंजाब सरकार लोगों की सभी समस्याओं को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध-कुलतार सिंह संधवां - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

पंजाब सरकार लोगों की सभी समस्याओं को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध-कुलतार सिंह संधवां

 पंजाब सरकार लोगों की सभी समस्याओं को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध-कुलतार सिंह संधवां

अलग-अलग इलाकों से आए लोगों की समस्याएँ सुनी  



मोहित कोछड़ 

चंडीगढ़-पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सभी समस्याओं को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।  

आज यहाँ अपने सरकारी आवास पर राज्य भर के अलग-अलग इलाकों से आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों की जायज समस्याओं को समयबद्ध समय-सीमा में हल करने के लिए पहल की जा रही है और इस सम्बन्ध में किसी को भी रत्ती भर भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा।  

इस दौरान स. संधवां को मिलने दूर-दुराज के इलाकों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ बताईं, जिनमें से कई समस्याएँ उन्होंने मौके पर ही हल करवा दीं।

Pages