वन संरक्षण की नवांकुर संस्था ने दिलाई युवाओं को शपथ - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

बुधवार, 22 मार्च 2023

वन संरक्षण की नवांकुर संस्था ने दिलाई युवाओं को शपथ

वन संरक्षण की नवांकुर संस्था ने दिलाई युवाओं को शपथ



विश्व वानिकी दिवस ग्राम पंचायतों में चलाया पेड़ बचाओ जीवन बचाओ जागरूकता अभियान

पेड़ हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक इन्हें बचाओ- संजय रावत



दतिया ।
विश्व वानिकी दिवस दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद दतिया से मान्यता प्राप्त जिले की सामाजिक नवांकुर संस्था विवेकानंद नेहरू युवा मंडल दतिया द्वारा ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाकर पेड़ बचाओ अभियान के लिए लोगों को प्रेरित किया युवा मंडल के अध्यक्ष संजय रावत ने सेक्टर 2 बीकर क्षेत्र के  ग्राम पंचायत दुरसडा मै प्रस्फुटन समिति के बैठक आयोजन किया गया जिसमें  उपस्थित सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वह विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शपथ लेते हुए जागरूकता अभियान अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में चलाएं और लोगों को पौधारोपण वृक्षों के संरक्षण की शपथ दिलाएं और उन्होंने आगे कहा कि पेड़ों से हमारे जीवन जुड़ा हुआ है वह हमें ऑक्सीजन औषधि फल फूल अति महत्वपूर्ण चीजें प्रदान करते हैं जिससे हमारा जीवन स्वस्थ उस सुंदर तरीके से आगे बढ़ता है  प्रस्फुटन समिति की बैठक  मै  नवांकुर संस्था के सचिव पुरुषोत्तम रायकवार संतोष गोस्वामी अवध गोस्वामी बलवंत सिंह रामकृष्ण दुर्गा प्रसाद अवध किशोर आदि लोग उपस्थित रहे

Pages