थाना बिसरख पुलिस द्वारा व्यपहरण करने वाले वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

रविवार, 30 अप्रैल 2023

थाना बिसरख पुलिस द्वारा व्यपहरण करने वाले वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

 थाना बिसरख पुलिस द्वारा व्यपहरण करने वाले वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार



ग्रेटर नोएडा: थाना बिसरख पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर गलैक्सी वैगा गोल चक्कर के पास अभियुक्त 1.जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 जिलदार सिंह निवासी ग्राम नगला लाले, थाना सैफई, जिला इटावा उम्र 26 वर्ष 2.सुदीप यादव पुत्र राजवीर यादव निवासी ग्राम मानिकपुर, थाना अच्छेलदा, जिला औरैया वर्तमान निवासी मुकेश यादव का मकान, ग्राम पतवाडी, थाना बिसरख उम्र 20 वर्ष व महिला अभियुक्ता वन्दना यादव को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0-298/2023 धारा 363/366/376 भादवि 3/4 पोक्सो अधि0 पंजीकृत है।

थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत ग्राम पतवाडी की रहने वाली दो नाबालिग लडकियों के दिनांक-13.04.2023 को अपने घर से बिना बताये चले जाने के सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान विवेचक/पुलिस टीम द्वारा आस-पास के लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए फुटेज चेक की गई, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से जानकारी/साक्ष्य एकत्र किये गये तथा लोकल इंटेलिजेंस से भी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की गई। उक्त जानकारी के क्रम में आज दिनांक 28.04.2023 को अभियुक्त जितेन्द्र, सुदीप व अभियुक्ता वंदना उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। विवेचना से पाया गया कि नाबालिग गुमशुदा किशोरियों के पड़ोस की रहने वाली परिचित महिला वन्दना यादव अपने साथ बहला फुसलाकर अपने साथ ले गयी थी तथा वंदना द्वारा अपने देवर सुदीप और फुफेरे भाई जितेन्द्र कुमार के साथ जान-पहचान कराकर शादी कराना चाहती थी, दोनों किशोरियों को उत्प्रेरित कर उपरोक्त दोनों लडकों से शारिरीक सम्बन्ध भी बनवाएं। दोनो अपहृताओं को सकुशल दिनांक-26.04.2023 को बरामद कर लिया गया। 

Pages