पहलवानों के चल रहे धरने को समर्थन देने जा रहे भाकियू बलराज संगठन के कार्यकर्ताओ को दिल्ली पुलिस ने रोक किया गिरफ्तार - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शनिवार, 6 मई 2023

पहलवानों के चल रहे धरने को समर्थन देने जा रहे भाकियू बलराज संगठन के कार्यकर्ताओ को दिल्ली पुलिस ने रोक किया गिरफ्तार

पहलवानों के चल रहे धरने को  समर्थन देने  जा रहे भाकियू बलराज संगठन के कार्यकर्ताओ को दिल्ली पुलिस ने रोक किया  गिरफ्तार 



नई दिल्ली।
भारतीय किसान यूनियन बलराज संगठन के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलराज भाटी अपने सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का जो धरना चल रहा था उसको समर्थन देने के लिए जा रहे थे जैसे ही नोएडा से दिल्ली में एंट्री हुई चिल्ला बॉर्डर पर तो दिल्ली पुलिस के तानाशाही रवैया को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओ को  दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने रोक लिया और उन्होंने बैठकर धरना प्रदर्शन की किया और दिल्ली पुलिस की तानाशाही इस कदर बढ़ रही थी कि आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलराज भाटी जी को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके साथ आदरणीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर सिंह भाटी आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल जी और और उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हातम सिंह भाटी जी और उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शर्मा और जिलाध्यक्ष रामवीर भाटी और भी सैकड़ों कार्यकर्ता आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के काफिले के साथ सब को गिरफ्तार किया गया और अभी दिल्ली के कोंडली पुलिस लाइन में भेजा गया

Pages