थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत मातृ-पीठ संस्था, एजीएस० कंपनी एवं जीम्स कॉलेज(जगन्नाथ इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस) के संयुक्त प्रयास से जीम्स कॉलेज में महिला सशक्तिकरण एवम् महिला सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया
गौतमबुद्धनगर: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव द्वारा, थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत मातृ-पीठ संस्था, एजीएस० कंपनी एवं जीम्स कॉलेज(जगन्नाथ इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस) के संयुक्त प्रयास से जीम्स कॉलेज में महिला सशक्तिकरण एवम् महिला सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों के दौरान आत्मरक्षा करने की जानकारी प्रदान करना तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक करना।
आज दिनांक 26.05.2023 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव के नेतृत्व में थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत मातृ-पीठ संस्था, एजीएस० कंपनी एवं जीम्स कॉलेज (जगन्नाथ इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस) के संयुक्त प्रयास से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जीम्स कॉलेज में महिला सशक्तिकरण एवम् महिला सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों के दौरान आत्मरक्षा करने की जानकारी प्रदान करना तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
एडीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं को संबोधित करते कहा कि यदि आप किसी भी स्थान पर स्वयं को असुरक्षित महसूस करती है तो तुरंत आपको पुलिस की मदद लेनी चाहियें। आप की मदद के लिये अलग से हेल्पलाइन नंबर बने हुए है, आप तुरंत वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर सूचना दे, जिससे आपको तुरंत सहायता प्रदान की जा सके। सभी छात्राओं को अपने आस-पास के वातावरण की जागरूकता रखनी चाहिए और सतर्क रहना चाहिए। सोशल मीडिया का सही उपयोग करना सीखना चाहिए और सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए ताकि स्वयं को सुरक्षित रखा जा सके।
श्री पीयूष साहू जो स्वयं एक अनुभवी ट्रेनर और सर्टिफाइड सेल्फ डिफेंस कोच हैं तथा कराटे विशेषज्ञ हैं, अपने आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीको का बालिकाओं और महिलाओं के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में श्री अमित सेनगुप्ता-चेयरमैन मातृ-पीठ संस्था ने सभी उपस्थित महिलाओ से यह मंत्र साझा किया कि किसी भी अन्याय या विपरीत स्थिति में विरोध करना जरुर सीखे तथा किसी भी प्रकार का अन्याय होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लें।
अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर पुलिस व महिला सुरक्षा इकाई द्वारा लगातार महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों, कॉलेज, कंपनियों में कार्यक्रम, कार्यशालाएं आयोजित कर महिलाओं, छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में एडीसीपी महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव, थाना प्रभारी बिसरख तथा डॉ० रश्मि भाटिया डायरेक्टर जीम्स (जगन्नाथ इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस), नोएडा एवं श्रीमती अनीता सिंह प्रिंसिपल एम०आर० जयपुरिया स्कूल एवं स्टॉफ के लोग मौजूद रहे।