जिलाधिकारी की एक नई पहल-यमुना संवाद कार्यक्रम - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

मंगलवार, 13 जून 2023

जिलाधिकारी की एक नई पहल-यमुना संवाद कार्यक्रम

 जिलाधिकारी की एक नई पहल-यमुना संवाद कार्यक्रम


यमुना की शुद्धीकरण पर होगा जनपदवासियों से संवाद

15 जून 2023 को 11 बजे कलेक्टेªट सभागार में यमुना संवाद कार्यक्रम होगा

समस्त जनपदवासी, पत्रकार बन्धु, समाजसेवी, गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्धजन, एनजीओ आदि संवाद हेतु सादर आमंत्रित हैं



वी पी एस खुराना 

मथुरा जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 15 जून 2023 को 11 बजे कलेक्टेªट सभागार में यमुना संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा जनपद वासियों, पत्रकार बन्धुओं, समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों, प्रबुद्धजनों, एनजीओ आदि से अपील की गई है कि इस संवाद में अधिकाधिक जुड़ते हुए यमुना की सफाई, प्रदूषण से मुक्ति, अविरलधारा आदि के संबंध में अपने विचार, सुझाव, परेशानियां आदि को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न प्रकार के निदानों पर चर्चा हेतु सादर आंमत्रित हैं।

श्री खरे ने जनपद वासियों से कहा कि यमुना को शुद्ध करने में संवाद के माध्यम से सहयोग दें और विभिन्न समस्याओं को एक प्लेटफार्म पर लाकर एक दूसरे के सहयोग से यमुना को शुद्ध एवं साफ सुथरी करने में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी पत्रकार बन्धुओं, समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों, प्रबुद्धजनों, एनजीओ से अपील करते हुए कहा कि आगामी 15 जून को कलेक्टेªट सभागार में पधारें, जिससे जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के माध्यम से यमुना का शुद्धीकरण कराया जा सके।

Pages