प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने जनपद के बॉके बिहारी मंदिर के दर्शन किए - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

गुरुवार, 27 जुलाई 2023

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने जनपद के बॉके बिहारी मंदिर के दर्शन किए

 प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने जनपद के बॉके बिहारी मंदिर के दर्शन किए 


हेलीकॉप्टर से जनपद के बाढ वाले इलाकों का निरीक्षण किया 

वी पी एस खुराना स्वतंत्र पत्रकार 

मथुरा  : मथुरा  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हेलीकाॅप्टर से यमुना के जल स्तर एवं जलमग्न रियाहसी इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने राम कृष्ण मिशन सेवा आश्रम वृन्दावन में कैंसर रोगियों के लिए पीईटी सीटी स्कैन मशीन का फीता काटकर एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उद्घाटन किया गया। उन्होंने पीईटी सीटी स्कैन मशीन का अवलोकन किया तथा मशीन उपयोगिता एवं विशेषताओं की जानकारी उपस्थित डाॅक्टरों से ली। मुख्यमंत्री ने पीईटी सीटी स्कैन मशीन के संचालक एवं उपस्थित डाॅक्टरों से वार्ता की, मशीन के संचालन आॅपरेटिंग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री  योगी के द्वारा रामकृष्ण देव, माँ सारदा देवी और स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्जवलन और पुष्पार्चन किया गया। स्वामी विवेदकानंद प्रेक्षागृह में  मुख्यमंत्री ने राधे राधे, वृंदावन बिहारी लाल की जय, यमुना मैया और भारत माता के जयकारों से अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि यह रामकृष्ण मिशन के 125 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के पूर्ण होने तथा सेवाश्रम में पीईटी मशीन के उद्घाटन का सुनहरा अवसर है। 


कोटक महिंद्रा ने रामकृष्ण मिशन को अपनी सीएसआर राशि के सदुपयोग के लिए चुना यह हर्ष का विषय है। स्वामी विवेकानंद ने गुरु वाक्यों का अनुसरण कर नर सेवा नारायण सेवा के आदर्श स्थापित व आत्मसात कर पीढ़ियों को प्रेरित किया और यही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के विचारों को आगे बढ़ाने के कार्य जो ये संस्था कर रही हैं वह अत्यन्त सराहनीय एवं अभिनन्दनीय है। यह अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा भी है। जब हम धर्म की बात करते हैं तब भारतीय मनीषा ने इसे केवल एक उपासना विधि नहीं माना है-एक पूजापद्धति नहीं माना है इसका संबंध कर्तव्य से जोड़ा है, इसका संबंध सदाचार से जोड़ा है, इसका संबंध में अनुशासन के साथ जोड़ा है। आत्मानुशासन के बिना मनुष्य और पशु में कोई अंतर नहीं। अगर हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं तो फिर हमें धार्मिक कहलाने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। अगर हम सच्चे धार्मिक हैं तो अपने स्वयं के प्रति, अपने समाज के प्रति और अपने राष्ट्र के प्रति अगर ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं तभी हम अपने धर्म का सही मायने में पालन कर रहे हैं।स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि वे ही जीवित हैं, जो औरों के लिए जीते हैं। शास्त्रों मंे कहा भी गया है कि जो भगवान के भक्तों की सेवा करता है वहीं भगवान का सर्वश्रेष्ठ भक्त है। उन्होंने कहा कि ब्रज के रज रज में कृष्ण का वास माना गया है, ईश्वर का वास माना गया है। इस वृन्दावन की पावन भूमि पर देश और दुनिया के श्रद्धालु जिस रूप में आते हैं अदभूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि आज पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने गोवा को पछाड़ा है, जहां गोवा में इस बार 80 लाख पर्यटक पहुंचे। वहीं काशी में 7 करोड़ और ब्रज क्षेत्र में 6 करोड़ पर्यटकों का आगमन हुआ। इससे सिद्ध होता है कि लोगों के अन्दर धर्म का भाव आया है और अब लोग धर्म के साथ जुड़ना चाहते हैं। योगी ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड को धन्यवाद दिया और कहा कि कोटक महिन्द्रा बैंक ने सीएसआर फंड का उपयोग इस बेहतरीन कार्य के लिए इस अस्पताल में किया है। यह मशीन लोगों की कैंसर के मन के भ्रम को दूर करने में अहम भूमिका निभायेगी। इस मशीन की सुविधा आस पास के लगभग 18 जिलों में नहीं है। इस मशीन से क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु एवं आम जनमानस इसका कम दामों में लाभ उठा सकेंगे। सीएसआर की राशि के साथ कॉरपोरेट घराने इसी तरह आगे आते रहेंगे तो शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी उन्नति होगी। योगी  ने कहा कि पहले प्राईवेट उपचापर कराना बहुत कठिन होता था, लेकिन अब प्राईवेट उपचार पाना सरल हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हुआ है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम आयुष्मान भारत योजना देश के अन्दर चलाई। देश की आधी आबादी को पांच लाख रूपये प्रतिवर्ष स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य की गारंटी के लिए बीमा कवर दिया। कोई भी व्यक्ति पांच लाख रूपये का स्वास्थ्य किसी भी सरकारी अस्पताल में या इम्पैनलड अस्पताल में जाकर करवा सकता है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से इस योजना को 05 लाख रूपये का कवर राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया है। प्रदेश के अन्दर पिछले तीन वर्ष में हम लोगों ने लगभग 3400 करोड़ रूपये से अधिक की राशि आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा इस योजना के माध्यम से उपलब्ध कराने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि काॅमन मेन को यह स्वास्थ्य सुविधायें देनी पड़ेंगी। आज के समय में बीमारियां बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार ने भी अपनी सुविधायें बढ़ाई हैं। आज से छः वर्ष पहले डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होना बहुत बड़ी चुनौती थी, लोगों को दूर जाना पड़ता था और आज उत्तर प्रदेश में 75 में से 72 जिलों में फ्री डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।कोरोना काल में 75 जिलों में से 36 जिलों में आईसीयू बेड की सुविधा नहीं थी, जो अब सभी 75 जनपदों में उपलब्ध है। प्रति सप्ताह हर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन होता है और दूर गांव में टेलीकंसलटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य की परामर्श की सुविधा ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने के परिणाम सामने आ रहे हैं, उत्तर प्रदेश के अन्दर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर लगातार इसको नियंत्रित किया गया है।

कोरोना काल में सेवाश्रम द्वारा जो सेवा कार्य किए गए वे अविस्मरणीय और प्रेरक हैं। सरकार हर प्रकार का सहयोग सेवाश्रम को सुनिश्चित कराने के लिए तत्पर है। सीटी स्कैन मशीन के समर्पण से आम जनमानस को रोग के नियंत्रण और निराकरण की सुविधा बेहद कम दामों में अब मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि धर्म अंतः करण की शुद्धि के साथ मानव मात्र की सेवा का माध्यम बने। मिशन के कार्य अभिनंदन सराहनीय तथा अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरक हैं।कार्यक्रम में सह महासचिव स्वामी तत्वविदानंद महाराज, सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज, सहसचिव स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज, कोटक महिन्द्रा बैंक के वाइस प्रेसिडेन्ट आर वर्धाराजन, मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मीलें चैधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, विधायक मथुरा श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र, कमिश्नर ऋतु महेश्वरी, एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी दीपक कुमार, जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Pages