गर्लफ्रेंड से परेशान होकर डॉक्टर ने किया सुसाइड
जान देने से पहले मां को फोन कर कहा- धमकी देती है, इसलिए जान दे रहा हूं
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के त्रढ्ढरूस् में सीनियर रेजिडेंट्स डॉक्टर अंकित ने कनाडा में रहने वाली गर्लफ्रेंड से परेशान होकर खुदकुशी की थी। अंकित ने 23 मई 2023 को हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली थी। इस मामले में डॉक्टर अंकित की मां नमिता चतुर्वेदी ने अब ईकोटेक-1 थाने में केस दर्ज कराया है।
नमिता चतुर्वेदी ने बताया की गर्लफ्रेंड और उसके घरवाले अंकित को धमकाते थे, जिससे परेशान होकर बेटे ने सुसाइड कर लिया। कनाडा की रहने वाली गर्लफ्रेंड आक्क्षी और गाजियाबाद निवासी उसकी मां के साथ अन्य परिजन को नामजद कराया गया है। पुलिस ने सभी पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर अंकित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में रेडियोलॉजिस्ट थे। वो गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहते थे। उनका परिवार लखनऊ के विजय खंड लोहिया, गोमती नगर का रहने वाला है। अंकित 15 सितंबर 2021 से यहां तैनात थे। आक्क्षी कनाडा में डेंटिस्ट है। मां नमिता चतुर्वेदी ने तहरीर में बताया, अंकित ने आक्क्षी के रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी। आक्क्षी से हम लोगों की भी बात होती थी। पहले तो ये लोग बहुत खुश रहते थे, लेकिन बाद में मेरा बेटा कुछ परेशान रहने लगा। वो फोन पर भी सही से बात नहीं करता था।
23 मई की शाम को बेटा अचानक मुझे फोन करता है। वो फोन पर मुझे बताता है आक्क्षी और उसका परिवार उसको परेशान कर रहा है। वो लोग उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। मैं उन्हीं लोगों से परेशान होकर अपनी जान दे रहा हूं।
नमिता ने बताया, ये कहने के बाद मेरे बेटे ने फोन काट दिया। बेटे के फोन रखने के बाद मैं बहुत डर गई थीं। मैंने उसके दोस्तों को फोन किया और उसके कमरे में जाने के लिए बोला। कुछ देर बाद हमारे पास फोन आता है कि अंकित का शव उसके कमरे में लटका मिला है। ये खबर सुनकर हम लोग बहुत परेशान हो जाते हैं। हम लोग लडक़ी के घर वालों को फोन करते हैं, लेकिन वो लोग हमारा फोन नहीं उठाते।
मैं और अंकित के पिता तुंरत ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो जाते हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद बेटे का शव लखनऊ लेकर आते हैं। बेटे के अंतिम संस्कार में आक्क्षी के पिता कुछ देर के लिए आते हैं। उसके बाद वो हम लोगों से बिना कुछ बोले चले जाते हैं। हम लोग उसके बाद भी आक्क्षी और उसके परिवार से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन लोगों ने आज तक हमसे बात नहीं किया है। मैं चाहतीं हूं, उन सब पर कठोर कार्रवाई हो।
ईकोटेक-1 थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया, मां नमिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। हम लोग युवती के परिवार के लोगों से मामले की जानकारी लेंगे। युवती के भी बयान लिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंकित का फोन भी बरामद किया गया है।