महिलाओं एवं बच्चों की जनभागीदारी से सुपोषित भारत साक्षर भारत सशक्त भारत का उद्देश्य पूरा होगा - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

बुधवार, 20 सितंबर 2023

महिलाओं एवं बच्चों की जनभागीदारी से सुपोषित भारत साक्षर भारत सशक्त भारत का उद्देश्य पूरा होगा

 महिलाओं एवं बच्चों की जनभागीदारी से सुपोषित भारत साक्षर भारत सशक्त भारत का उद्देश्य पूरा होगा



मैनपुरी :
केन्द्रीय संचार ब्यूरो,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार,मैनपुरी के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मधुपुरी, कीरतपुर,मैनपुरी में  आज दिनाँक 18/09/23 सोमवार को  राष्ट्रीय पोषण माह पर विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, मैनपुरी जयकिशन परिहार ने कहा कि हमारे देश के भविष्य बच्चों को सही शिक्षा और उचित पोषण के द्वारा ही आगे बढ़ाया जा सकता है।  सुपोषित भारत, साक्षऱ भारत, सशक्त भारत का मासिक अभियान देश की जनता को कुपोषण से बचाव के उपाय, सावधानियां और संतुलित आहार की जानकारी दे रहा है। इसके साथ ही लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। जब हम स्वस्थ्य रहेंगे तभी हमारा मस्तिष्क स्वस्थ्य रहेगा और जब देशवासी स्वस्थ्य रहेंगे तो देश सशक्त और मजबूत रहेगा।  

  अनुपम शुक्ला,खंड शिक्षा अधिकारी,मैनपुरी देहात ने कहा कि इस पोषण माह 2023 का केंद्र बिंदु मानव जीवन के महत्वपूर्ण चरणों-गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना है। इसका उद्देश्य “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत“ पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग दैनिक जीवन में कुपोषण को दूर करने सम्बन्धी उपायों को नहीं अपना पाते हैं। आज का यह कार्यक्रम जन जागरूकता का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो लोग यहां उपस्थित हैं उनकी भी जिम्मेदारी है कि अपने सगे संबंधियों को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दे।

 शिक्षाविद अरविंद चौहान ने कहा कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अपने घरों के आसपास जल जमाव न होने दें। स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें। मच्छरों से बचाव हेतु उपाय करें। उन्होंने कहा कि कुपोषण एक चक्र के रूप में चलता है। अगर यदि मां कुपोषित है तो उसका बच्चा कुपोषित हो सकता है।

श्रीमती मीना चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों की पोषण अभियान में विशेष भूमिका है जो अपने केन्द्रों के माध्यम से पूरा कर रही है।
 कार्यक्रम के दौरान पोषण से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर कुल 20 विजयी प्रतिभागियों- प्रकृति चौहान,लक्ष्मी,छवि,रौनक,वीरप्रताप, तान्या,कार्तिक,ऋषि,एकता,रुद्र,राम,अनुराग,तृप्ति,प्रीति,अभ्यांश, शोभा,अंश,आकाश,दीप्ति और मदुरम को विभाग की ओर से  पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती चंचल,मधुबाला,रजनी कुमारी,मंजू देवी,रीता,शकुंतला, रूबी कुमारी,अनीता देवी,किरन, शशिकांत, राकेश डावर, योगेंद्र,राजू सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रही।

Pages