ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का रास्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्धाटन - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शुक्रवार, 22 सितंबर 2023

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का रास्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्धाटन

 ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का रास्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्धाटन

राष्ट्रपति बोलीं- यूपी में निवेश से देश बनेगा मजबूत

सीएम योगी ने कहा- पीएम मोदी का सपना होगा पूरा



ग्रेटर नोएडा
। यूपी का पहला अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला गुरुवार से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार शाम 4 बजे इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "6 साल में यूपी की इकोनॉमी 13 लाख करोड़ से 22 लाख करोड़ तक पहुंची है। निवेश के लिए उठाए गए कदम व्यापार को और सुगम बनाएंगे जिससे देश आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा।"

राष्ट्रपति ने कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवी है। इसे तीसरी तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश का अहम योगदान भी रहेगा। उत्तर प्रदेश में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य रखा है। मेरा विश्वास है कि इस लक्ष्य को प्रदेश हासिल करेगा। मुझे बताया गया है कि 2017-18 में यहां का निर्यात 88 हजार करोड़ था। जो 2022 में बढ़कर 1.75 करोड़ हो गया है।" इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पहले यूपी बीमारू राज्य था। 6 साल में प्रदेश में विकास के कई काम हुए हैं। अब इसे दुनिया भर में एक समृद्ध राज्य के रूप में जाना जाता है। आज यहां पर प्रदेश के तमाम उत्पादों की ब्रांडिंग की जा रही है। जिसमें 75 जिलों के यूनिक प्रोडक्ट को प्रदर्शनी लगाई गई है।


इस ट्रेड शो से बिजनेस को काफी बढ़ावा मिलेगा। अब तक बीटूबी के लिए 70000 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 2000 एक्जीबिटरों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस ट्रेड शो में 70 देशों की अलग-अलग कम्पनियां शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है।

जो यहां के स्केल को बदल रहा है। 5 दिनों तक चलने वाले इंटरनेशनल एक्सपो सेंटर में पहली बार इतने ज्यादा रजिस्ट्रेशन देखने को मिले हैं। सीएम ने कहा कि ये ट्रेड शो प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करेगा।"

सीएम योगी दोपहर में ही कार्यक्रम पहुंच गए थे। उन्होंने ट्रेड शो में कार्ट पर बैठकर स्टॉल देखे। उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन,औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गणेश जी की मूर्ति भेंटकर उनका स्वागत किया।

ये व्यापार मेला 21 से 25 सितंबर 5 दिनों तक चलेगा। इसमें दो हजार से अधिक उत्पादक और 300 ब्रांड भाग ले रहे हैं। आम लोगों को यहां 22 से 25 सितंबर तक फ्री में एंट्री दी जाएगी। इस ट्रेड शो में आटोमोबाइल जगत की 32 कंपनियां भी शामिल होंगी। वे यहां अपनी गाड़ियों का डेमो देंगी।

Pages