युवा संपर्क अभियान के चलते ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की जिम के लोगों से चर्चा - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023

युवा संपर्क अभियान के चलते ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की जिम के लोगों से चर्चा

 युवा संपर्क अभियान के चलते ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की जिम के लोगों से चर्चा

 


नोएडा।
सेक्टर 61 शॉप्रिक्स मॉल में स्थित your life fitness gym  में युवाओं से युवा संपर्क अभियान के तहत ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता मिलने पहुँचे। उन्होंने वहाँ मजूद लोगों से सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करी और उनकी सरकार से अपेक्षा भी पूँछी। 

उन्होंने वहाँ सभी के साथ अपने विचार भी साझा किया और कहा कि आज की भाग दौड़ वाली ज़िंदगी में शरीर को आराम देने के लिए व्यायाम बहुत ज़रूरी है और इस के चलते बहुत लोग जिम में जाकर एक्सरसाइज करने अपनी बॉडी को फिट होती है। इससे स्टैमिना, स्टैबिलिटी और पोस्चर भी सुधरता है। जिस तरह एक जिम में ट्रेनर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि उसकी निर्देशन में आप आगे बढ़ते हैं उसी तरह आज देश के लिए नेतृत्व बहुत ज़रूरी है जो सिर्फ़ माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मगदर्शन में चल रहा है जिसके फल स्वरूप आज भारत विश्व पटल पर कीर्तिमान हासिल कर रहा है। जिस तरह जिम को अगर प्रशिक्षित ट्रेनर के साथ किया जाए तो इसके परिणाम कहीं ज्यादा अच्छे  होते हैं उसी प्रकार आज देश को सफल परिणाम मोदी जी के निर्देशन में मिल रहे हैं। किसी एनी पार्टी के पास ना तो ऐसा विज़न है और ना ही देश को आगे ले जाने की चाह।  

मनोज गुप्ता को वहाँ मौजूद सभी लोगों ने उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और अपना पूर्ण समर्थन मोदी जी को देने के लिए संकल्प भी लिया। 

इस अवसर पर महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, सोशल मीडिया प्रमुख सचिन अंबावता , महेश यादव, ओंबवीर यादव, इंद्रवीर यादव, अरविंद भाटी ,उदय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Pages