105 वर्षीय वयोवृद्ध समाजिक कार्यकर्ता का निधन
कपकोट, ग्राम पंचायत कपकोट के सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के सबसे बुजुर्ग कल्याण सिंह ऐठानी का निधन हो गया है।वे 105 वर्ष के थे, सरयू औऱ खीर गंगा के पावन संगम पर उनकी अन्तेष्टि हुई। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्रगण दरबान सिंह ऐठानी औऱ जमन सिंह ऐठानी ने दी। शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुएl समाजिक कार्यो में सहभागिता करने वाले वयोवृद्ध ऐठानी छात्रों को उचित शिक्षा व्यवस्था मिले इसके लिए मां उमा बाल शिक्षा स्वास्थ्य विद्या मंदिर के निर्माण के लिए अपनी नाप भूमि दान दी थी। प्रधानाध्यापक दीपक कपकोटी ने विद्यालय में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद शोक में विद्यालय बंद रहा। उनके निधन पर विधायक सुरेश गढ़िया,पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पत्रकार संगठन एनयूजेआई के कपकोट ब्लाक अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय, तनुज तिरूवा, पूर्व ज्येष्ठ पूर्व दयाल ऐठानी, ग्राम प्रधान सीता कपकोटी, बीडीसी सदस्य विमला कपकोटी, नवीन कपकोटी, महिमन कपकोटी, पूरन कपकोटी,गीता ऐठानी, हीरा सिंह ऐठानी, राजेंद्र कपकोटी, तारा कपकोटी, सुंदर देव आदि ने गहरा दुःख जताया हैl