जनपद के समस्त कांग्रेसियों ने असम सरकार को बर्खास्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

बुधवार, 24 जनवरी 2024

जनपद के समस्त कांग्रेसियों ने असम सरकार को बर्खास्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई

राहुल गांधी की यात्रा पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


 राष्ट्रपति को संबोधित कर ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा 


जनपद के समस्त कांग्रेसियों ने असम सरकार को बर्खास्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई



वी पी एस खुराना 

 मथुरा:  मथुरा जनपद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने डीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा ओर चेतावनी दी कि यदि असम सरकार को बर्खास्त नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
सुबह ११ बजे सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलक्ट्रेट पर एकत्रित हो गए और जोर दार प्रर्दशन किया। नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम में महादेव मंदिर में दर्शन करने गये तो उन्हें रोक दिया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता यदि अयोध्या दर्शन करने आते हैं तो भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा फाड़ कर अपमानित करते हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से निकाली गई न्याय यात्रा पर असम में हमला किया जाता है। भाजपा के गुंडों द्वारा मारपीट कराई गई जिसमें असम के प्रदेश अध्यक्ष सहित करीब दो सौ कार्यकर्ता घायल गये। भाजपा द्वारा कांग्रेस की बढ़ती ताकत से घबराकर कर हताशा पूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।जिस राम मंदिर पर भाजपा जश्न मना रही उसकी नींव पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बंद पड़े रामलला का ताला खुलवा कर रखी। प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निशाद ने कहा कि भाजपा की सरकार केवल धर्म के नाम भाई भाई को लड़ाने का काम कर रही है वह केवल मंदिर की राजनीति कर सत्ता को बरकरार रखना चाहती है। 
 महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सिम्मी बेगम ने कहा कि भाजपा की सरकारें महिलाओं पर अत्याचार कर रहीं हैं। मणिपुर में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। असम में अत्याचार हुआ । महासचिव दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म का भाजपा ने हमेशा विरोध किया है। कांग्रेस ही एकमात्र सनातन धर्म को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। पार्टी उपाध्यक्ष नरेश पाल सिंह जसावत ने कहा कि राम के नाम पर खाने वाली भाजपा राम को खत्म करने पर तुली है । पार्टी नेता राम का नाम सत्ता के लिए प्रयोग कर रहे हैं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष निशिका सिंह ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली गई न्याय यात्रा से भाजपा घबरा गई है इसका असर आने वाले लोकसभा चुनाव में दिखेगा। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को आने वाले लोकसभा चुनाव में करारा झटका लगेगा कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष हरवीर सिंह पुंडीर ने कहा कि देश का युवा अब संभल चुका है वह भाजपा के झांसे में आने वाला नहीं है।  इस दौरान चन्द्र मोहन जायसवाल मनोज शर्मा नीलेश जादौन  ब्रजेश शर्मा प्रवीण ठाकुर विनोद आर्य अशोक शर्मा प्रखर चतुर्वेदी अश्रि्वनी शुक्ला अश्रि्वनी शर्मा प्रवीण भास्कर हरीश पचौरी सुशील सागर दीपक पाठक बनवारी लाल सैनी कलुआ खान मोहम्मद यासीन पंकज चौधरी अखलाख चौधरी बेबी ठाकुर सोनी अब्बास जगदीश शर्मा झमन लाल केदार सरपंच सतेंद्र गौतम इंदरजीत गौतम व्हेन शर्मा चौधरी धर्मेंद्र सिंह राखी सन्नो बेगम रिजवाना बन्नो सहना चारों मोहम्मद सलीम रेशमा मोहम्मद केवल युवाओं बुद्धू अजय कुमार भाकर दुष्यंत सिंह जतिन रामू पप्पू निषाद लक्ष्मण आर्य आदि कांग्रेसी मौजूद रहे

Pages