बुलंदशहर के नुमाईश मैदान में आयोजित हुआ ग्रांउड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का कार्यक्रम
(जनपद:बुलंदशहर)
👉ग्रांउड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के तहत प्रदेश में 10 लाख करोड़ तो जनपद में 12157 करोड़ की निवेश परियोजनाओं का धरातल पर हुआ शुभारंभ।
बुलंदशहर:जनपद के नुमाईश मैदान में 19 फरवरी 2024 दिन सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे के आसपास ग्रांउड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। निवेश का महाकुम्भ, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4 का प्रदेश में 10 लाख करोड़ से अधिक निवेश परियोजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। आपको बता दें,सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह सहित डीएम चंद्रप्रकाश सिंह द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान डीएम द्वारा उपस्थितगणों को संबोधित कर सेरेमनी 4.0 को लेकर प्रमुख जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित उद्योग बंधुओं को डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि,ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4 को धरातल पर लाने हेतु शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कार्य कर इस योजना को धरातल पर लाया गया है। इस योजना से जनपद के युवाओं को रोजगार मिलेगा,युवाओं का विकास होगा जब युवाओं का विकास होगा तब जनपद,प्रदेश,देश का विकास सम्भव होगा। शासन व प्रशासन द्वारा उद्योग को अत्यन्त बढावा दिया जा रहा है। उद्योग क्षेत्र में आने वाली समस्त कठिनाइयों को पारदर्शिता के साथ शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है। डीएम ने इस अवसर पर धरातल पर कार्य करने वाले उद्योग बंधुओं का आभार व्यक्त किया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि,निवेश के महाकुम्भ में पीएम नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के सतत प्रयास से उद्योग स्थापित होंगे। सतत प्रयास से आज धरातल के कार्य पूर्ण हो रहे हैं। 2014 से पहले और अब तक बहुत बदलाव देखने को मिले हैं। 10 वर्षों में देश का विकास हुआ है। दुनिया इसको देख रही है, विश्व भर से निवेशक, निवेश करने भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि,पीएम का सपना है गांव विकसित तब देश विकसित होगा,इसलिए गांव तक उद्योग पहुंच रहे हैं और विकास हो रहा है। बीमारू राज्य से आज प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। शासन व प्रशासन द्वारा उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे जनपद वासियों का विकास होगा। पूर्व में मुम्बई में उद्योग की बैठक हुआ करती थी,अब प्रत्येक गांव में उद्योग की बैठक होती है। देश व प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में इंटरनेशनल हवाई अड्डे, सड़के अत्यन्त इंफ्राटेकचर खड़ा किया जा रहा है। जिससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि,भारत विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। साथ ही उन्होंने कहा कि,देश व प्रदेश की सरकार द्वारा जनहित में कार्य हो रहे हैं। सरकार ईमानदारी से कार्य कर रही है। ईमानदारी कार्य के साथ जनहित में खुशहाली होगी जब जनता विकसित होगी तब जनपद, प्रदेश व देश विकसित होगा। विकसित भारत होकर देश विश्व गुरु बनेगा। मीनाक्षी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि,सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था पर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार की सोच है कि,अधिक संख्या में निवेशक, निवेश करें। जिससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा,युवाओं को रोजगार मिलेगा जब युवा विकसित होंगे,तब प्रदेश व देश विकसित होगा। देश व प्रदेश सरकार के सतत प्रयास से आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित उद्योग बंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश और नए भारत का ग्रोथ इंजन सहित ग्रांउड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के तहत प्रदेश में 10 लाख करोड़ तो जनपद में 164 एम.ओ.यू. में 12157 करोड़ की निवेश परियोजनाओं का धरातल पर शुभारंभ करने को लेकर भी जानकारी दी गई। बताते चलें,इस अवसर पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद सहित सीडीओ कुलदीप मीना, जी.एम.डी.आई.सी. आशुतोष कुमार तथा उद्यमी,अधिकारीगणों ओर महानुभावों ने अपनी अहम उपस्थिति दर्ज कराई।