शास्त्री पुल से महिला ने लगाई छलांग,जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बचाया। - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

शास्त्री पुल से महिला ने लगाई छलांग,जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बचाया।

 शास्त्री पुल से महिला ने लगाई छलांग,जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बचाया।



    प्रयागराज :
  माघ मेला प्रयागराज में श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु  फ्लड कम्पनी के जवानों द्वारा जल  व घाटों पर निरन्तर भ्रमण करते हुये कड़ी निगरानी कि जा रही थीं कि आज सांय काल लगभग 05 बजे शास्त्री ब्रिज से अकस्मात एक महिला आत्महत्या करने के आशय से नीचे कूद गई। शोर और कोलाहल सुनकर पाण्टुन पुल नं-02 के पास तैनात जल पुलिस प्रभारी जनार्दन प्रसाद साहनी के नेतृत्व में  गोताखोर अरविंद, निरंजन बिंद, उदय बिंद, अनिल, रंजय, शुभम व उ0 नि0 मुनीश सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर डूब रही महिला को बचाया गया। 

     जल पुलिस प्रभारी जनार्दन प्रसाद साहनी द्वारा तत्काल मौके एम्बुलेंस बुलाकर उक्त महिला को अस्पताल भिजवाया गया। उक्त महिला से परिचय प्राप्त किया गया तो महिला ने सहसों निवासिनी प्रयागराज होना बताया। तत्पश्चात उक्त कर्मियों द्वारा इसकी सूचना माघ मेला कन्ट्रोल रूम को दी गई। मौके पर उपस्थित जनमानस के द्वारा जल पुलिस के किये गये जीवनरक्षक व साहसिक कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी। पुलिस उप महानिरीक्षक /प्रभारी माघ मेला डा0 राजीव नारायण मिश्र IPS द्वारा जवानों के किये गये इस सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

Pages