थाना फेस -1 नोएडा पुलिस व बदमाशों के बीच हुई पुलिस मुठभेड
नोएडा : थाना फेस-1 पुलिस द्वारा बारात घर के पास चैकिंग की जा रही थी तभी 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये जिन्हे रूकने का इशारा किया गया, व पुलिस को देख कर पीछे मुडकर जाने लगे, और दोनो व्यक्ति फायरिंग करने लगे। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश रूबेल पुत्र रमजान खान निवासी ग्राम पिपली थाना उघैती जिला बदायूं उम्र करीब 21 वर्ष गोली लगने से घायल तथा दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया, कांबिंग के दौरान दूसरे बदमाश दयाल सिंह पुत्र संतो सिंह निवासी गली नंबर 2 नयावास सेक्टर 15 रवि का मकान थाना फेस 1 नोएडा को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 राइफल चोरी की 315 बोर मय दो खोखा कारतूस व 7 जिंदा कारतूस 315 बोर संबंधित मु0अ0स0 99/20 24 धारा 380,411 भादवि थाना फेस 01 नोएडा बरामद। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।