"अंतराष्ट्रीय हिन्दू और राष्ट्रीय किसान परिषद द्वारा मनाया गया प्रवीण तोगड़िया का जन्मदिन"
आगरा:-जिले के दीवानी चौराहा स्तिथ भारत माता पार्क में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय किसान परिषद कार्यकर्तायों द्वारा हिन्दू हृदय सम्राट प्रवीण भाई तोगड़िया जन्मदिन भारत माता पार्क में यज्ञ हवन करते हुए प्रवीण तोगड़िया की दीर्घ आयु और उनके मंगल स्वास्थ की कामना की गई साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया।
ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष रौनक ठाकुर द्वारा बताया गया कि आज उनके और सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे भारत भर में यज्ञ हवन का आयोजन भारत माता के चरणों में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया की लंबी आयु और मंगल स्वास्थ के लिए किया गया, उनके अखंड हिंदू भारत के सपने को पूर्ण करना उनका पहला कर्तव्य है जिसका पालन करते हुए वह व उनके सभी कार्यकर्ता हिन्दू धर्म के पक्ष में हमेशा सभी हिंदू भाई बहनों के लिए एक रहते हैं, गौ माता की रक्षा करना उनका कर्तव्य है ।
राष्ट्रीय किसान परिषद के जिलाध्यक्ष अभिषेक पुंडीर द्वारा बताया गया कि राष्ट्रिय अध्यक्ष माननीय प्रवीण भाई तोगड़िया का जन्मदिन उनके व आगरा के किसान भाइयो के द्वारा हवन यज्ञ में आहुति देते हुए उनकी दीर्घ आयु की कामना करी गई व किसान भाइयो को होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए वे हमेशा खड़े हुए हैं।
संगठन को आगे बढ़ाते हुए हर गाँव मे प्रवीण भाई तोगड़िया के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किसान भाइयो की समस्या को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
इस अवसर पर प्रान्त उपाध्यक्ष रौनक ठाकुर, महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल योगेश निगम,राष्ट्रीय किसान परिषद जिलाध्यक्ष अभिषेक पुंडीर,विभागध्यक्ष अभिषेक चौहान, विभाग प्रवक्ता लवी किशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
Slider Post
मंगलवार, 13 दिसंबर 2022
