साइकिल से यात्रा कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दे रहे चंद्रमणि - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

मंगलवार, 21 मार्च 2023

साइकिल से यात्रा कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दे रहे चंद्रमणि

 साइकिल से यात्रा कर  पर्यावरण संतुलन का संदेश दे रहे चंद्रमणि




बागेश्वर, (परसीलाल वर्मा)पर्यावरण संरक्षण को लेकर बनारस निवासी चंद्रमणि पर्यावरण  बचाने का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले हैं। वे लगातार कई राज्यो की साइकिल यात्रा कर देवभूमि पहुँचे है, रविवार की देर सायं बागेश्वर पहुंचे व गुरुद्वारे पर रात्रि विश्राम के बाद सोमेश्वर को रवाना हो गए हैं। उनकी यह यात्रा गंगोत्री में समाप्त होगी तथा बरसात के बाद फिर से साइकिल यात्रा पर निकल जाएंगे।बनारस निवासी 46 वर्षीय चंद्रमणि रविवार की सायं बागेश्वर पहुंचे व लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की। सोमवार को वे साइकिल यात्रा से सोमेश्वर को निकल चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य आय का साधन खेती है, जिसे परिवार के लोग करते हैं। बताया कि एक दिन में वे 20 किमी की यात्रा करते हैं। गत वर्षों में वे जम्मू, हिमांचल समेत साउथ राज्यों में साइकिल से यात्रा करके कई लोगों से मिल चुके हैं। इस चरण की यात्रा उन्होंने 12 नवंबर को प्रारंभ की तथा इस यात्रा में टनकपुर, पिथौरागढ़ होते हुए बागेश्वर जनपद की यात्रा हो चुकी है। सोमवार को वाया गिरेछीना होते हुए सोमेश्वर को रवाना हुए तथा रात्रि विश्राम सोमेश्वर में करने के बाद ग्वालदम को रवाना होंगे। 15 जून तक वे बद्रीनाथ, हेमकुंड, केदारनाथ समेत यमुनोत्री व गंगोत्री की यात्रा करके वापस अपने घर पहुंच जाएंगे तथा बरसात के बाद दोबारा यात्रा में निकलेंगे।


Pages