भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक भाटी का हुआ जोरदार स्वागत
नोएडा, ब्यूरो। बुधवार को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन गौतम बुध नगर नोएडा अशोक भाटी का गाजियाबाद के इंद्रापुरम में जोरदार स्वागत हुआ। जिसमे उनके स्वागत कार्यक्रम को लेकर पंचायत भी हुई जिसकी अध्यक्षता रूपचंद मुनीमजी ने की एवं संचालक किसान नेता सुमित तंवर ने किया। कार्यकर्म के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, जिला अध्यक्ष अशोक भाटी, महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना, एनसीआर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रवीण मलिक, उपाध्यक्ष सुनील बालियान, विनोद प्रधान, रविंद्र भगत जी, भरत अवाना, सुमित तवर, दयाराम तवर, लीलाराम, नवल प्रधान, ओमप्रकाश, रामवीर, हवलदार, सुखबीर प्रधान, रिकी प्रधान, चरण सिंह, सुभाष नेताजी, रूपचंद मुनीमजी, सिंहराज गुर्जर, राजेंद्र भाटी, कालूराम भाटी, चरणसिंह बाबा, रमेश, धीरेश, नंबरदार, कृष्ण भाटी, विकल भाटी, पार्थ गुर्जर, पप्पू भाटी, संजय अंबावता सहित गाजियाबाद एवं नोएडा की टीम उपस्थित रही। कार्यकर्म के दौरान सर्वप्रथम नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना, सहित सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का स्वागत किया। साथ ही मीडिया प्रभारी ने यह भी बताया की नोएडा में संगठन विस्तार को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।